Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

बेगमगंज उपजेल पहुंची सियावास हिंदू उत्सव समिति, बंदियों को दिलाया अपराधों से दूर रहने का संकल्प

बेगमगंज में श्री सियावास हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों ने उपजेल पहुंचकर बंदियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्हें स्वल्पाहार कराया और अपराध व नशे से दूर रहने के साथ सजा पूरी होने के बाद जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया।
Follow on Google News
बेगमगंज में श्री सियावास हिंदू उत्सव समिति ने उपजेल के बंदियों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।

बेगमगंज। नगर में स्वतंत्रता दिवस इस बार सामाजिक सरोकार और सुधार के संदेश के साथ मनाया गया। श्री सियावास हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों ने बेगमगंज उपजेल पहुंचकर निरुद्ध बंदियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। समिति की ओर से बंदियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई और उनका मुंह मीठा कराकर पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। समिति अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तोमर ने बंदियों को अच्छे आचरण के साथ अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

सजा पूरी होने के बाद जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील 

बंदियों को संबोधित करते हुए समिति सदस्यों ने कहा कि जीवन में ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिसके कारण दोबारा जेल की चारदीवारी में लौटना पड़े। उन्होंने कहा कि सजा पूरी होने के बाद जब वे समाज की मुख्यधारा में वापस आएं तो परिवार की जिम्मेदारियों को समझें और जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन बिताएं। साथ ही सकारात्मक बदलाव लाने और परिवार एवं समाज के साथ मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें: सावन का तीसरा सोमवार कल, नाग पंचमी भी साथ, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सही विधि

नशे से दूरी और अपराधमुक्त समाज का लिया संकल्प 

समिति सदस्यों ने बंदियों को पान, बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू सहित नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे की आदत व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करने के साथ कई बार विवाद और झगड़ों को गंभीर घटनाओं में बदल देती है। बेगमगंज उपजेल में वर्तमान में कुल 98 बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें 3 सजायाफ्ता और 95 विचाराधीन बंदी हैं। कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्यों ने अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया। इस पहल ने संदेश दिया कि गलती चाहे कितनी भी बड़ी हो, सुधार की राह हमेशा खुली रहती है। 

ये भी पढ़ें: बेगमगंज में ‘मिशन स्पंदन’ के तहत नशामुक्ति अभियान, उपजेल के कैदियों ने लिया संकल्प

Anand Sharma
By Anand Sharma
icon

Latest Posts