बेगमगंज में खूनी संघर्ष; धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले,8 घायल 3 की हालत गंभीर

बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भुरेरू में आपसी विवाद के बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडे चलने से 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बेगमगंज में खूनी संघर्ष; धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले,8 घायल 3 की हालत गंभीर
बेगमगंज। भुरेरू गांव में हुए खूनी स्ंघर्ष में घायल हुए युवाओं का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

बेगमगंज। बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भुरेरू में आपसी विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियारों के साथ लाठी-डंडे चलने से गांव में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस संघर्ष में कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी 

गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। घायलों में सौरभ साहू, सुमित साहू, चेतराम साहू, लक्की साहू, भूपेंद्र साहू, राजू साहू और रविशंकर साहू के नाम सामने आए हैं। एक घायल के नाम की पुष्टि पुलिस स्तर से की जा रही है।

ये भी पढ़ें: PU Special : ‘पुलिस और समाज एक-दूसरे से जुड़े हैं, थाना और जनता के बीच जितना मजबूत भरोसा होगा, अपराध से लड़ना उतना ही आसान होगा’

एसडीओपी सोनाली गुप्ता कर रहीं जांच 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी सोनाली गुप्ता, थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ सिविल अस्पताल में मौजूद है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की असली वजह सामने आने का इंतजार है। 

ये भी पढ़ें: इंदौर की अजब गजब प्रेसवार्ता: न पत्रकार, न माइक...बिना मीडिया के डीसीपी ने कर ली press conference

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts