BCCI ने दिया एक्सटेंशन :अजीत अगरकर वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक बने रहेंगे चीफ सिलेक्टर

BCCI ने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक एक्सटेंशन दिया है। वे मेंस सीनियर सिलेक्ट कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे। अगरकर का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त होने वाला था।
Follow on Google News
अजीत अगरकर वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक बने रहेंगे चीफ सिलेक्टर

स्पोर्ट्स डेस्क। BCCI ने टीम इंडिया के चयन को लेकर बड़ा फैसला किया है। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर जून 2027 तक मेंस सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे। BCCI ने उनका कार्यकाल बढ़ाने का फैसला अगले वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए लिया है। अगरकर का मौजूदा कार्यकाल जून 2026 में समाप्त होना था, लेकिन बोर्ड ने उन्हें नया अनुबंध देकर यह साफ कर दिया है कि टीम के मौजूदा ढांचे और चयन प्रक्रिया पर उसका पूरा भरोसा कायम है।

भारतीय टीम के खिताबों से बढ़ा विश्वास

अगरकर के नेतृत्व में चयन समिति का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसी दौर में भारतीय टीम ने आईसीसी खिताबों के लंबे इंतजार को खत्म किया और 2024 व 2026 के टी20 विश्व कप के साथ 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर नई ऊंचाइयों को छुआ। इतना ही नहीं, 2023 के वनडे विश्व कप में टीम फाइनल तक पहुंची, जिससे यह साबित हुआ कि चयन में निरंतरता और संतुलन ने टीम को मजबूत बनाया है। यही वजह है कि बीसीसीआई ने इस सफल फॉर्मूले को जारी रखने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: अजमेर में 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस : 2 की मौत, मायरा भरने जा रहे थे 31 यात्री; कपड़ों की रस्सी बनाकर किया गया रेस्क्यू

चार फाइनल में पहुंचे, तीन में जीत

अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच चुनी गई भारतीय टीम ने चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, जिनमें से तीन में जीत हासिल की। यह आंकड़ा अपने आप में चयन समिति की रणनीति और दूरदर्शिता को दर्शाता है। लगातार बड़े मंच पर टीम का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि सही खिलाड़ियों के चयन और सही समय पर फैसले लेने से टीम की दिशा बदल सकती है। इसी सफलता को देखते हुए अगरकर का अनुबंध बढ़ाया जाना लगभग तय माना जा रहा था।

बड़े फैसलों से बदली टीम की तस्वीर

अगरकर के कार्यकाल की खास पहचान उनके साहसिक फैसले रहे हैं। उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के टेस्ट से संन्यास की प्रक्रिया को संभाला, वहीं मोहम्मद शमी को धीरे-धीरे टीम से बाहर करने जैसे कठिन फैसले भी लिए। वनडे कप्तानी रोहित शर्मा से शुभमन गिल को सौंपना और टी20 टीम में बदलाव करते हुए गिल को बाहर कर ईशान किशन को मौका देना, साथ ही सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपना, ये सभी फैसले टीम के भविष्य को ध्यान में रखकर लिए गए। यही निर्णायक रवैया आज भारतीय क्रिकेट की नई पहचान बन चुका है। 

ये भी पढ़ें: MP Weather Update : गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न, पारा 44°C पार; 3 जिलों में लू, कई में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts