Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय फाइल चोरी मामला :विधायक आरिफ मसूद के IPC समेत कई कॉलेजों की फाइल गायब, MP की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में IPC सहित कई कॉलेजों की महत्वपूर्ण फाइलें गायब हो गई हैं। कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं और कोर्ट मामलों से जुड़ी दस्तावेज़ भी लापता हैं। रजिस्ट्रार ने फाइलें तलाशने के निर्देश दिए, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। मामला प्रशासनिक लापरवाही से बढ़कर आपराधिक जांच तक जाने की संभावना दिखा रहा है।
विधायक आरिफ मसूद के IPC समेत कई कॉलेजों की फाइल गायब, MP की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कई कॉलेजों की महत्वपूर्ण फाइलें गायब हो गई हैं। भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद के इंदिरा प्रदर्शनी कॉलेज (IPC) सहित लगभग आधा दर्जन कॉलेजों की फाइलें लापता हैं।

    IPC कॉलेज की मान्यता पर सवाल

    हैरानी की बात यह है कि IPC कॉलेज की मान्यता पिछले साल समाप्त हो गई थी, फिर भी विश्वविद्यालय ने अभी तक मान्यता की प्रक्रिया पूरी नहीं की।

    रजिस्ट्रार ने फाइलें ढूंढने के दिए निर्देश

    विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर समर बहादुर सिंह ने एक सप्ताह पहले संबंधित विभागों को फाइलें तलाशने के निर्देश दिए थे। तीन दिन की अंतिम समय-सीमा पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

    कोर्ट के मामलों से जुड़ी फाइलें भी लापता

    IPC कॉलेज से जुड़ा मामला हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा बीएड कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों की फाइलें भी गायब बताई जा रही हैं।

    कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं और अन्य दस्तावेज गायब

    जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं, भोपाल जिला न्यायालय और जबलपुर हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों से जुड़ी फाइलें भी नहीं मिली हैं।

    संभावित कारण और संदिग्ध गतिविधियां

    कुछ प्रोफेसर और अधिकारियों ने सेमिनार और कार्यशालाओं के लिए लिए गए लाखों रुपये का समायोजन नहीं किया। रिटायरमेंट के बाद भी नो ड्यूज नहीं लिया गया। ऐसा माना जा रहा है कि वसूली से बचने के लिए फाइलें गायब की गईं।

    बरकतउल्ला विश्वविद्यालय फाइल चोरी मामला अब प्रशासनिक लापरवाही से आगे बढ़कर आपराधिक जांच की दिशा में बढ़ता दिख रहा है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts