Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बरगी क्रूज हादसा : चार घंटे तक दर्ज हुए बयान, पर्यटन विभाग के PS, पर्यटन निगम के MD ने दिए स्टेटमेंट

जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे में न्यायिक आयोग ने चार घंटे तक बयान दर्ज किए। मप्र पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव और मप्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक ने अपने बायान दर्ज कराए। रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी की मौजूदगी में ये बयान दर्ज किए गए।
चार घंटे तक दर्ज हुए बयान, पर्यटन विभाग के PS, पर्यटन निगम के MD ने दिए स्टेटमेंट
फाइल फोटो

जबलपुर। बरगी क्रूज हादसे में जांच न्यायिक आयोग कर रहा है, इसमें जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, इसके अधिकारी, कर्मचारियों समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे है। मंगलवार को इसी क्रम में पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव और मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक से आयोग ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ बयान लेने का दौर शाम 4 बजे तक चला। हालांकि बयानों में क्या सवाल किए गए और उसके क्या जबाव मिले है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी जा रही है। बस इतना कि मामले की जांच में अभी और भी तथ्य जुटाने की जरुरत है, जिसके लिए अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए जाने है। बयान रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी ने लिए है, इसके बाद आगे की जांच की जाएगी।

बयानों के आधार पर तैयार होगी रिपोर्ट

जस्टिस द्विवेदी ने बताया कि पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव इलैयाराजा टी और मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंधक संचालक दिलीप यादव के बयान दर्ज किए गए है। और लोगों के भी बयान लेने है, उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पहले से जो समिति बनी थी उन्होंने जिनके बयान दर्ज किए थे उनको भी लिया जा रहा है। वहीं जिनके बयान दर्ज नहीं हुए है अभी उनको भी बुलाया जा रहा है। इसमें कुछ आवश्यक लोगों के भी बयान दर्ज करना है। साथ ही जिनके बयान पूर्व में हो चुके है और उनसे कुछ जानकारियां नहीं पूछी गई उनको फिर से बयान के लिए बुलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मैहर: चलती बाइक पर गिरा सीसम का पेड़, दो की मौत; दो गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी

बचाव और सुरक्षा के बारे में ली जाएगी जानकारी

जस्टसि द्विवेदी ने बताया कि जांच के दो बिंदू है, दूसरे में बचाव और सुरक्षा के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसमें बचाव और सुरक्षा के लिए क्या होना चाहिए था और क्या नहीं हुआ। लापरवाही कहां हुई, इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। मध्यप्रदेश में 15 जगह वाटर स्पोर्ट एक्टिविटी होती है, 5 जगह कू्रज एक्टिविटी है उनका सबका फिजिकल इंस्पेक्शन होगा, फिर रिपोर्ट सबमिट की जाएगी।  

20 लोगों के दर्ज हो चुके है बयान  

जांच में क्रूज क्यों टूटा और कैसे टूटा इसके बारे में भी बयान दर्ज किए जा रहे है। इसके अलावा अभी तक इस मामले में लगभग 20 अधिकारी, कर्मचारियों समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज हो चुके है।

ये भी पढ़ें: MP के नाम एक और उपलब्धि : सिवनी जिले के ‘भूतबंधानी जम्बो सीताफल को मिला जीआई टैग, किसानों को मिलेगा बेहतर मूल्य

टूटे क्रूज के 3 मुख्य मैकेनिकल पार्ट को सुरक्षित रखने दिए निर्देश

रिटायर्ड जस्टिस द्विवेदी ने बताया कि आयोग ने क्रूज के तीन महत्वपूर्ण पार्टस, जो मैकेनिकल है। इसमें इंजन और जनरेटर है, उसे वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाने के लिए पर्यटन विभाग को अनुमति दे दी है। ताकि जांच की जाए, तो बारिश के चलते कोई परेशानी नहीं हो। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts