Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘मैं अपने रंग खोता जा रहा हूं, मेरी तस्वीर पानी में पड़ी है’ हैदराबाद के मुशायरे में मप्र के शायर दीपक अग्रवाल ने लूटी महफिल

हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय मुशायरे में मध्यप्रदेश के अनूपपुर निवासी शायर दीपक अग्रवाल ने अपनी शायरी से श्रोताओं की खूब दाद बटोरी। कार्यक्रम में भारत के साथ रूस, दुबई और कुवैत के शायरों ने भी हिस्सा लिया। दीपक के उर्दू गजल संग्रह ‘रेत पर कश्तियां’ ने उन्हें साहित्यिक पहचान दिलाई है।
‘मैं अपने रंग खोता जा रहा हूं, मेरी तस्वीर पानी में पड़ी है’ हैदराबाद के मुशायरे में मप्र के शायर दीपक अग्रवाल ने लूटी महफिल
भोपाल। मप्र केे शायर दीपक अग्रवाल हैदराबाद में आयाेजित मुशायरे में शामिल हुए।

देश-विदेश के नामचीन शायरों की मौजूदगी में सजे अंतरराष्ट्रीय मुशायरे में मध्यप्रदेश के शायर दीपक अग्रवाल ने अपनी शायरी से महफिल लूट ली। प्रसिद्ध रविंद्र भारती थिएटर में गुरुवार को आयोजित मुशायरे में दीपक ने जैसे ही शेर पढ़ा ‘मैं अपने रंग खोता जा रहा हूं, मेरी तस्वीर पानी में पड़ी है…’महफिल तालियों से गूंज उठी। श्रोताओं ने उनकी शायरी को खूब दाद दी। सैयद मिस्कीन अहमद की देखरेख में अंजुमन मोहब्बान-ए-उर्दू, तेलंगाना की ओर से यह मुशायरा हैदराबाद में प्रतिवर्ष  आयोजित किया जाता है। इस बार भारत के साथ रूस, दुबई और कुवैत के शायरों ने भी इसमें शिरकत की।

‘रेत पर कश्तियां’ से मिली पहचान

अनूपपुर निवासी दीपक अग्रवाल की साहित्यिक उपलब्धियों में वर्ष 2024 में प्रकाशित उर्दू ग़ज़ल संग्रह ‘रेत पर कश्तियां’ खास है। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग से अर्शिया पब्लिकेशन, दिल्ली ने इसे प्रकाशित किया है। संग्रह के जरिए दीपक ने उर्दू अदब के पाठकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

ये भी पढ़ें: बाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, अस्पताल में भर्ती

रूस, दुबई और कुवैत से भी शायर पहुंचे 

मुशायरे में रूस से डॉ. श्वेता सिंह ‘उमा’, दुबई से डॉ. ज़ुबैर फारूक़ अल अर्शी तथा कुवैत से मो. अली ‘वफ़ा’ और नाज़नीन ‘नाज़’ ने शिरकत की। भारत से वरिष्ठ शायर सरदार चरन सिंह ‘बशर’, शाहिद अंजुम (नई दिल्ली), अनवर अमान (आगरा), असलम चिश्ती (पुणे), रफीक सौदागर (कर्नाटक), अहमद फ़ैज़ाबादी और सिद्धार्थ शांडिल्य (मुंबई) सहित अन्य शायरों ने भी अपनी रचनाएं पेश कीं। 

ये भी पढ़ें: एक्टर डीनो मोरिया हुए गिरफ्तार, मीठी नदी केस में EOW का बड़ा एक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts