महाराष्ट्र: पुणे में बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर एक निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में अकेला ट्रेनी पायलट सवार था, जो सुरक्षित बच गया। राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
महाराष्ट्र: पुणे में बारामती एयरपोर्ट पर  ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
पुणे में बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त

बारामती एयरपोर्ट पर रविवार को निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में अकेला सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जनवरी और 13 मई की घटनाओं के बाद आठ महीने के भीतर बारामती में यह तीसरा विमान हादसा है।

रनवे से थोड़ी दूरी पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 12:35 बजे एयरपोर्ट परिसर में रनवे से थोड़ी दूरी पर हुआ। दुर्घटना के बाद विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया। यह हादसा बारामती हवाई पट्टी के पास गोजुबावी गांव के पास हुआ, जहां किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

तीन महीने पर दूसरी बार हुआ हादसा 

बारामती में करीब आठ महीने के भीतर यह तीसरी विमान दुर्घटना है। इसी साल जनवरी में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों की बारामती एयरपोर्ट के पास विमान हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद 13 मई को भी एक निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, हालांकि उस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी।

चीन के कदम पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस के मछुआरों को लेकर जताई चिंता

लगातार हादसों से सुरक्षा पर सवाल

बारामती में लगातार हो रहे विमान हादसों से एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मौजूदा दुर्घटना में ट्रेनी पायलट सुरक्षित है और विमान को भी मामूली नुकसान पहुंचा है। जनवरी और मई के हादसों के बाद अब तीसरी दुर्घटना होने से बारामती में विमान संचालन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts