Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

वाहन रैली निकालना पड़ा भारी:पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष सौम्य सिंह को नोटिस, अधिकारों पर लगाई रोक

पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष सौम्य सिंह को वाहन रैली निकालना भारी पड़ गया है। इस घटना के बाद उन्हें नोटिस जारी कर उनके अधिकारों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
Follow on Google News
पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष सौम्य सिंह को नोटिस, अधिकारों पर लगाई रोक

मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सौम्य सिंह को पदभार ग्रहण के दौरान निकाली गई कथित वाहन रैली अब भारी पड़ती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले को गंभीर मानते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया गया है कि पदभार संभालने के दौरान करीब 200 वाहनों की बड़ी रैली निकाली गई थी। इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची जिसके बाद कार्रवाई की गई।

शासन ने बताया नियमों का उल्लंघन

जारी नोटिस में कहा गया है कि इतनी बड़ी वाहन रैली शासन के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है। पत्र में उल्लेख किया गया कि इस तरह की रैली राष्ट्रीय संसाधनों की बर्बादी के साथ-साथ सादगी और सामूहिक जिम्मेदारी से जुड़ी अपीलों की अनदेखी भी दर्शाती है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सौम्य सिंह से पूरे मामले में लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

अंतिम फैसला आने तक अधिकारों पर रोक

मामले में अंतिम निर्णय होने तक मुख्यमंत्री कार्यालय ने सौम्य सिंह के अधिकारों पर तत्काल प्रभाव से कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। आदेश के मुताबिक वे फिलहाल मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के कार्यालय और परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा निगम के वाहन, कर्मचारी, कार्यालयीन संसाधन और अन्य सुविधाओं के उपयोग पर भी रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें: इंदौर: पालतू कुत्तों को खुले में शौच करवाना पड़ेगा महंगा, नगर निगम लगाएगा जुर्माना

बैठकों और फैसलों से भी दूर रहेंगे

आदेश में यह भी कहा गया है कि सौम्य सिंह अब निगम से जुड़ी किसी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्हें किसी प्रशासनिक या वित्तीय निर्णय में शामिल होने की अनुमति भी नहीं होगी। साथ ही किसी अधिकारी या कर्मचारी को निर्देश जारी करने और महत्वपूर्ण फाइलों या आदेशों को मंजूरी देने पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें: Guna News : गर्भ में बच्चे की धड़कन कम, रात 1 बजे ऑपरेशन, 13 साल बाद मां बन सकीं जरीना

सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे वीडियो

बताया जा रहा है कि पदभार ग्रहण के दौरान निकाली गई वाहन रैली के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और शासन स्तर पर इसे गंभीरता से लिया गया। अब सभी की नजर सौम्य सिंह के जवाब और मुख्यमंत्री कार्यालय के अगले फैसले पर बनी हुई है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

icon

Latest Posts