Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Guna News : गर्भ में बच्चे की धड़कन कम, रात 1 बजे ऑपरेशन, 13 साल बाद मां बन सकीं जरीना

शादी के 13 सालों तक संतान सुख के लिए इंतजार कर रहीं जरीना खान का सपना गुरुवार को पूरा हुआ। देर रात गुना के जिला अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
गर्भ में बच्चे की धड़कन कम, रात 1 बजे ऑपरेशन, 13 साल बाद मां बन सकीं जरीना

गुना। जिला अस्पताल में बुधवार-गुरुवार की रात एक महिला की चुनौतीपूर्ण प्रसूति कराई गई है। लगभग 13 वर्षों से संतान सुख के लिए तरस रहे एक दंपत्ति के घर खुशियां आईं हैं। मरीज जरीना पत्नी कल्लू खान के लिए यह राह आसान नहीं थी, क्योंकि पूर्व में उनके गर्भ में 5 बार बच्चों की मृत्यु हो चुकी थी। शादी के लंबे अंतराल और पिछले कड़वे अनुभवों के कारण यह केस जिला अस्पताल के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण था।

 

देर रात बच्चे की बिगड़ रही थी तबीयत

डॉ. सतीश राजपूत (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि मरीज को विशेष निगरानी में रखकर नियमित उपचार और दवाएं दी गईं। गत रात अचानक बच्चे की धडक़न कम होने और पानी गिरने की समस्या के कारण स्थिति गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने बिना देरी किए रात 1 बजे इमरजेंसी में ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई।

तीन डॉक्टर्स की टीम ने संभाली स्थिति

इस सफल ऑपरेशन टीम में डॉ. सतीश राजपूत, डॉ. विकास, और डॉ. अर्जुन परिहार शामिल रहे। टीम को स्टाफ नर्स शिल्पा, स्वीटी महाले, सरोज, दीपक और वार्ड बॉय सुरेखा एवं गिर्राज का विशेष सहयोग मिला। वर्तमान में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts