IPL 2026 का आज से धमाकेदार आगाज :RCB vs SRH में रन बरसाने को तैयार 4 खतरनाक ओपनर

IPL 2026 का पहला मैच RCB और SRH के बीच।  दोनों टीमों के पास जो चार ओपनर हैं, वो इस मुकाबले को रोमांचक बना सकते हैं । जानें संभावित Playing 11। 
Follow on Google News
RCB vs SRH में रन बरसाने को तैयार 4 खतरनाक ओपनर
IPL 2026 का आगाज , RCB- SRH आमने-सामने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    IPL 2026 का इंतजार खत्म हो चुका है और आज से इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। पहले ही मैच में  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं, इसलिए फैंस को शुरुआत से ही रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मैच हाई स्कोरिंग हो सकता है। जब-जब ये दोनों टीमें भिड़ी हैं, तब-तब रनों की बारिश देखने को मिली है। ऐसे में आज का मुकाबला भी चौके-छक्कों से भरा रह सकता है।

    चिन्नास्वामी में फिर दिख सकता है रन का तूफान

    यह मैदान बल्लेबाजों के लिए हमेशा से आसान रहा है। यहां छोटी बाउंड्री और फ्लैट पिच के कारण गेंदबाजों को काफी मुश्किल होती है। यही वजह है कि यहां बड़े स्कोर बनना आम बात है। पिछले सीजन में भी जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब मुकाबला बेहद हाई स्कोरिंग रहा था। उस मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

    इन 4 ओपनर पर सबकी नजर

    इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत दोनों टीमों के ओपनर हैं। विराट कोहली और फिल साल्ट RCB के लिए ओपनिंग कर सकते हैं, जबकि SRH की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड मैदान में उतरेंगे। ये चारों खिलाड़ी शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाने के लिए जाने जाते हैं। अगर ये पावरप्ले में टिक गए, तो स्कोर बहुत तेजी से आगे बढ़ सकता है और मैच एकतरफा भी हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: तीसरी बार नंबर-1 बना एमपी ! हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स में छाया प्रदेश, खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

    पिछले सीजन के आंकड़े बढ़ा रहे उम्मीद

    इन खिलाड़ियों का पिछला प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। विराट कोहली ने लगातार रन बनाए हैं। वहीं फिल सॉल्ट ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी है। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने कई बार मैच का रुख बदल दिया है। दोनों खिलाड़ी शुरुआत से ही बाउंड्री लगाने में माहिर हैं, जिससे विपक्षी टीम पर दबाव बन जाता है।

    कप्तानों के लिए भी बड़ा मौका

    इस मैच में कप्तानी भी काफी अहम भूमिका निभाएगी। रजत पाटीदार अपनी टीम को जीत के साथ शुरुआत दिलाना चाहेंगे। वहीं ईशान किशन के लिए यह कप्तान के रूप में खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। दोनों कप्तानों की रणनीति इस मैच का नतीजा तय कर सकती है।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

    RCB की टीम में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जैकब डफी शामिल हो सकते हैं। वहीं SRH की टीम में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से और हर्ष दुबे को मौका मिल सकता है।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली में आज 1 घंटे का ब्लैकआउट ! जानें क्यों खुद बंद करनी होंगी लाइटें और क्या है बड़ा मकसद

    दोनों टीमों के पास फिनिशिंग ताकत भी जबरदस्त

    ओपनिंग के अलावा मिडिल ऑर्डर और फिनिशर्स भी इस मुकाबले को खास बनाते हैं। RCB के पास आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, वहीं SRH के बल्लेबाज भी मैच खत्म करने की क्षमता रखते हैं। इस वजह से मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक रह सकता है।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts