बांग्लादेश सरकार ने बुलाई टीम के खिलाड़ियों की इमरजेंसी मीटिंग!ICC पहले ही कर चुकी मांग खारिज

ICC बोर्ड की बैठक में 16 में से 14 सदस्य देशों ने बांग्लादेश के प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। केवल पाकिस्तान ने BCB के पक्ष में मतदान किया।
ICC पहले ही कर चुकी मांग खारिज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट से जुड़ा एक बड़ा फैसला आज होने जा रहा है। बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने 22 जनवरी को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक ढाका के होटल इंटरकॉन्टिनेंटल में दोपहर 3 बजे होगी, जिसमें तय किया जा सकता है कि बांग्लादेश की टीम 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आएगी या नहीं।

    ICC पहले ही कर चुका मांग खारिज

    इस बैठक की अहमियत इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि एक दिन पहले, 21 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की उस मांग को खारिज कर दिया था, जिसमें भारत के बजाय श्रीलंका में अपने मैच कराने की अपील की गई थी। BCB ने यह मांग सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रखी थी।

    बांग्लादेश के खिलाफ 14 देशों ने की वोटिंग

    आईसीसी बोर्ड की बैठक में 16 में से 14 सदस्य देशों ने बांग्लादेश के प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। केवल पाकिस्तान ने BCB के पक्ष में मतदान किया। इसके बाद ICC ने साफ कर दिया कि टूर्नामेंट के शेड्यूल और वेन्यू में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, बांग्लादेश को अंतिम निर्णय के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय जरूर दिया गया है।

    खिलाड़ियों से सीधे संवाद करेंगे खेल सलाहकार

    क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिफ नजरुल इस बैठक में खिलाड़ियों से सीधे बातचीत करेंगे। उन्हें सरकार का आधिकारिक रुख बताया जाएगा और साथ ही खिलाड़ियों की राय भी जानी जाएगी। खेल सलाहकार मौजूदा हालात, सुरक्षा पहलुओं और संभावित विकल्पों की पूरी जानकारी टीम के सामने रखेंगे, ताकि कोई भी फैसला आपसी सहमति और पूरी समझ के साथ लिया जा सके।

    अब सभी की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि इसका असर न सिर्फ बांग्लादेश क्रिकेट टीम की भागीदारी पर पड़ेगा, बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप की सियासी और कूटनीतिक चर्चाओं को भी नई दिशा दे सकता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts