People's Update
Sunday, March 15, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 15, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
    5 राज्यों में चुनाव को लेकर शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
    उरी में आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
    राजधानी दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज,आसमान में छाए बादल
    UAE को लेकर एअर इंडिया की एडवाइजरी, कई उड़ानें रद्द
    मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
    चित्तौड़गढ़ में ‘जौहर श्रद्धांजलि समारोह’ में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ
    सुरक्षा कारणों से अमेरिकी कर्मचारियों को ओमान छोड़ने का आदेश
    सुबह-सुबह बदला दिल्ली का मौसम, कई इलाकों में बारिश
    ईरान के खर्ग द्वीप पर फिर बरस सकते हैं बम, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए नए हमले के संकेत
    इराक की लानाज रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक, आग पर काबू लेकिन संचालन बंद
    अकासा एयर ने आज से फ्लाइट टिकट पर 199 से 1300 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज लागू किया
    मसूरी में शाही अंदाज में हुई कुलदीप-वंशिका की शादी
    PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर
    राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने ओडिशा से 82 विधायक पारादीप भेजे
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    गैस सकंट के बीच सरकार का बड़ा फैसला :PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, नया नियम लागू

    देश में गैस संकट के बीच सरकार ने नया नियम लागू किया है। अब PNG कनेक्शन वाले उपभोक्ता LPG सिलेंडर नहीं रख सकेंगे और उन्हें अपना कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा। सरकार ने गैस सप्लाई के 4 नए नियम जारी किए हैं। वहीं 92 हजार टन LPG लेकर दो भारतीय जहाज भारत पहुंचने वाले हैं।
    Publish Date: 15 Mar 2026, 10:15 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नया आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि, जिन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का कनेक्शन है, वे अब LPG सिलेंडर कनेक्शन नहीं रख सकेंगे।

      सरकार का कहना है कि, देश में बढ़ती मांग, कुछ जगहों पर जमाखोरी और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए गैस सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए यह कदम उठाया गया है। नए नियम के तहत PNG उपभोक्ताओं को अपना घरेलू LPG कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा, अन्यथा उन्हें सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी और नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

      सरकार ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला

      देश में हाल के दिनों में एलपीजी गैस को लेकर कई शहरों में लंबी कतारें और सिलेंडर की जमाखोरी की खबरें सामने आई हैं। इसके पीछे मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट के आसपास बने हालात ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है।

      भारत अपनी घरेलू जरूरतों के लिए बड़ी मात्रा में LPG आयात करता है। ऐसे में सरकार ने गैस सप्लाई को संतुलित रखने के लिए यह फैसला लिया है कि जिन घरों में पहले से PNG की सुविधा उपलब्ध है, वे LPG सिलेंडर का इस्तेमाल न करें। सरकार का मानना है कि, इससे गैस सिलेंडर उन लोगों तक पहुंच पाएंगे जिनके पास पाइप गैस का विकल्प नहीं है।

      यह भी पढ़ें: LPG Refill Rule : शहर में 25 तो गांवों में 45 दिन LPG सिलेंडर भरवाने की लिमिट, शहर और गांव में अलग-अलग दिन क्यों, जान लीजिए कारण?

      रसोई गैस सप्लाई के 4 नए नियम

      पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर चार बड़े बदलाव किए गए हैं।

      1. एक घर में दो गैस कनेक्शन गैर-कानूनी

      अब किसी भी घर में PNG और LPG दोनों कनेक्शन रखना अवैध माना जाएगा।

      2. PNG यूजर्स को नहीं मिलेगा LPG रिफिल

      जिन उपभोक्ताओं के घर में PNG कनेक्शन एक्टिव है, वे LPG सिलेंडर की बुकिंग या रिफिल नहीं करा सकेंगे।

      3. पुराना LPG कनेक्शन करना होगा सरेंडर

      जिन परिवारों के पास दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें अपना LPG कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा।

      4. PNG उपभोक्ताओं को नया LPG कनेक्शन नहीं

      पाइप गैस इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता अब नए घरेलू LPG कनेक्शन के लिए आवेदन भी नहीं कर सकेंगे।

      सिलेंडर बुकिंग के नियम भी बदले

      गैस संकट और बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने पिछले कुछ दिनों में LPG बुकिंग से जुड़े नियम भी कई बार बदले हैं।

      6 मार्च : घरेलू LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए 21 दिन का लॉक-इन पीरियड लागू किया गया।

      9 मार्च : मांग बढ़ने के कारण शहरों में बुकिंग गैप बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया।

      12 मार्च : ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुक करने का अंतर बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया।

      सरकार का कहना है कि इन बदलावों से गैस की जमाखोरी रोकने और सप्लाई को संतुलित रखने में मदद मिलेगी।

      [featured type="Featured"]

      सरेंडर नहीं किया तो होगी कार्रवाई

      सरकार ने साफ कर दिया है कि नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है। जिन लोगों के पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर या तेल कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। सरकार ने कहा है कि, अगर उपभोक्ता स्वेच्छा से कनेक्शन सरेंडर करते हैं तो उन पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। लेकिन अगर नियम का उल्लंघन करते हुए दोनों कनेक्शन रखे जाते हैं, तो कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

      LPG की कमी नहीं, पैनिक बुकिंग समस्या

      सरकार का कहना है कि देश में LPG की वास्तविक कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि, देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और LPG का पर्याप्त उत्पादन हो रहा है।

      उनके अनुसार, देश में गैस की आपूर्ति सामान्य है। पेट्रोल और डीजल की भी कोई कमी नहीं है। रिटेल आउटलेट्स पर स्टॉक पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि, कुछ खबरों और अफवाहों के कारण लोग पैनिक बुकिंग कर रहे हैं, जिससे अचानक मांग बढ़ गई है।

      यह भी पढ़ें: गैस बचाने का नया तरीका! बिना LPG बनने वाली डिशों की मांग बढ़ी, डाइटिशियन ने बताए सेहत के फायदे

      कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू

      सरकार ने हाल ही में कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक भी हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडर का वितरण फिर से शुरू कर दिया गया है। दरअसल, 9 मार्च को सरकार ने एहतियात के तौर पर कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी थी। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

      होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय जहाज

      मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद भारत के लिए राहत की खबर भी आई है। भारत के दो LPG कैरियर जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ होर्मुज स्ट्रेट को पार कर चुके हैं और भारत की ओर बढ़ रहे हैं। बंदरगाह और जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि, दोनों जहाज लगभग 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर आ रहे हैं। ये जहाज 16 और 17 मार्च तक मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पहुंच सकते हैं। इन जहाजों के पहुंचने से देश में गैस सप्लाई को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

      क्या है होर्मुज स्ट्रेट

      होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है, आगे अरब सागर से जुड़ता है। इसके कुछ महत्वपूर्ण तथ्य-

      लंबाई: 167 किलोमीटर

      दोनों मुहाने: 50 किलोमीटर चौड़े

      सबसे संकरा हिस्सा: 33 किलोमीटर

      शिपिंग लेन: 3 किलोमीटर चौड़ी

      इसके उत्तर में ईरान और दक्षिण में ओमान तथा यूएई स्थित हैं।

      [breaking type="Breaking"]

      यहीं से होती है दुनिया की 20% ऊर्जा सप्लाई

      होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दुनिया की लगभग 20% तेल और गैस सप्लाई, हर दिन करीब 2 करोड़ बैरल तेल और लगभग 153 जहाज इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसलिए जब भी इस क्षेत्र में तनाव बढ़ता है, तो उसका असर सीधे वैश्विक तेल और गैस बाजार पर पड़ता है।

      सरकार की तैयारी और निगरानी

      ऊर्जा संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इनमें शामिल हैं-

      • LPG उत्पादन बढ़ाना
      • सप्लाई चेन को मजबूत करना
      • जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई
      • गैस आयात के नए स्रोत तलाशना

      इसके अलावा सरकार ने एक तीन सदस्यीय मॉनिटरिंग पैनल भी बनाया है, जो पूरे हालात पर नजर रख रहा है। सरकार ने अल्जीरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से LNG सप्लाई बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास शुरू किए हैं।

      गरीब परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

      सरकार ने यह भी कहा है कि ग्रामीण और बीपीएल परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) के तहत केरोसिन की आपूर्ति भी बढ़ाई जा रही है। इससे उन इलाकों में राहत मिलेगी जहां LPG की उपलब्धता कम है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      LPG Crisis

      PNG connection

      LPG cylinder crisis

      LPG refill rule india

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      देखते ही देखते 3 बसें जलकर राख

      इंदौर में बस यार्ड बना आग का गोला!देखते ही देखते 3 बसें जलकर राख

      मुंबई में आयोजित किया बेबी शॉवर इवेंट, चश्मा पहन पत्नी संग मारी ग्लैमरेस एंट्री

      चैंपियन कप्तान सूर्या जल्द बनेंगे पापा :मुंबई में आयोजित किया बेबी शॉवर इवेंट, चश्मा पहन पत्नी संग मारी ग्लैमरेस एंट्री

      ज्योति मल्होत्रा की जमानत खारिज, कैसे बनी पाकिस्तानी एजेंट?

      व्लॉग बनाते-बनाते जासूसी?ज्योति मल्होत्रा की जमानत खारिज, कैसे बनी पाकिस्तानी एजेंट?

      बंगाल समेत 5 राज्यों में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग शाम 4 बजे करेगा तारीखों का ऐलान

      आज बजेगा चुनावी बिगुल :बंगाल समेत 5 राज्यों में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग शाम 4 बजे करेगा तारीखों का ऐलान

      कप्तान सूर्या- गंभीर ने सिद्धिविनायक मंदिर में लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

      बप्पा के चरणों में पहुंची वर्ल्ड कप ट्रॉफी :कप्तान सूर्या- गंभीर ने सिद्धिविनायक मंदिर में लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

      रहस्यमय तरीके से गायब हो रहे थे मोहल्ले के श्वान, एक शव मिलने पर खुला जहर का राज — रेस्त्रां संचालक और नौकर गिरफ्तार,

      रहस्यमय तरीके से गायब हो रहे थे मोहल्ले के श्वान, एक शव मिलने पर खुला जहर का राज — रेस्त्रां संचालक और नौकर गिरफ्तार,

      LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर; पुंछ में ऑपरेशन के दौरान JCO शहीद

      उरी में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’:LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर; पुंछ में ऑपरेशन के दौरान JCO शहीद

      ट्रंप बोले- सरेंडर तक जारी रहेंगे हमले, ईरान बोला- हम भी नहीं रुकेंगे

      सीजफायर से दोनों देशों का इनकार :ट्रंप बोले- सरेंडर तक जारी रहेंगे हमले, ईरान बोला- हम भी नहीं रुकेंगे

       नए सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह स्वस्थ, ब्रिटिश अखबारों में दावा- कोमा में है, एक पैर काटा गया

      ईरान : नए सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह स्वस्थ, ब्रिटिश अखबारों में दावा- कोमा में है, एक पैर काटा गया

      मैनेजर ने लोगों से की प्रार्थना करने की अपील, एक्सीडेंट में फेफड़ों को नुकसान पहुंचा

      यूट्यूबर की हालत नाजुक :मैनेजर ने लोगों से की प्रार्थना करने की अपील, एक्सीडेंट में फेफड़ों को नुकसान पहुंचा

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....