People's Update
Sunday, April 19, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, April 19, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया जाना लगभग तय
    ईरान का एयर स्पेस चार चरणों में फिर से खोला जाएगा
    ED ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर के आवास पर छापा मारा
    उत्तर कोरिया ने समुद्र की तरफ बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
    उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन श्रीलंका की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए रवाना
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    BJP के वरिष्ठ नेता बलबीर पुंज का निधन:PM मोदी समेत कई मंत्रियों ने जताया शोक, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

    वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रख्यात पत्रकार बलबीर पुंज का शनिवार शाम नोएडा में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और मीडिया जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताते हुए उन्हें देश के लिए समर्पित बुद्धिजीवी बताया।
    Publish Date: 19 Apr 2026, 9:21 AM (IST)Updated On: 19 Apr 2026, 9:22 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध पत्रकार बलबीर पुंज का शनिवार शाम निधन हो गया। वे अपने विचारों के लिए जाने जाते थे। उनका निधन नोएडा के एक अस्पताल में हुआ, जहां उन्हें एक दिन पहले इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12:30 बजे दिल्ली में किया जाएगा।

      प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

      वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रख्यात पत्रकार बलबीर पुंज के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई नेताओं ने भी गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

      Twitter Post
      Twitter Post
      Twitter Post
      Twitter Post

      एक गहरे विचारक का अंत

      बलबीर पुंज सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, बल्कि एक गहरे विचारक और प्रभावशाली लेखक भी थे। वे भाजपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ से जुड़े रहे और पार्टी की वैचारिक दिशा तय करने में उनकी अहम भूमिका रही। उनकी पहचान एक ऐसे व्यक्ति के रूप में थी जो राष्ट्रीय मुद्दों पर साफ और मजबूत राय रखते थे। 

      पत्रकारिता से शुरू हुआ सफर

      बलबीर पुंज ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। उन्होंने 1971 में द मदरलैंड नामक अखबार के साथ काम शुरू किया। इसके बाद 1974 में वे फाइनेंशियल एक्सप्रेस से जुड़े और वहां करीब 20 साल तक काम किया।

      यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का देश को संबोधन: माताओं-बहनों से मांगी माफी, कहा-विपक्ष ने नारी शक्ति के सपनों को कुचला

      पत्रकार के रूप में उन्होंने आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर गहराई से लिखकर अपनी अलग पहचान बनाई। उनके लेखों में हमेशा तथ्यों और विश्लेषण देखने को मिलता था। बाद में उन्होंने ऑब्जर्वर ऑफ बिजनेस एंड पॉलिटिक्स में कार्यकारी संपादक के रूप में भी काम किया।

      राजनीति में भी सक्रिय भूमिका

      पत्रकारिता के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भाजपा से जुड़ गए। वे 2000 से 2006 तक उत्तर प्रदेश और 2008 से 2014 तक ओडिशा से राज्यसभा सांसद रहे।

      पार्टी में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा उन्हें केरल, पंजाब, गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों का प्रभारी भी बनाया गया था।

      ये भी पढ़ें: Women Reservation Bill : लोकसभा में बिल गिरा, BJP का देशभर में प्रदर्शन, राहुल के आवास तक पहुंची महिला सांसद

      जाने-माने नेताओं के थे करीबी

      बलबीर पुंज भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाते थे। इसके अलावा वे तरुण विजय, एस गुरुमूर्ति, अजित डोभाल और दीनानाथ मिश्र जैसे दिग्गजों के समकक्ष माने जाते थे।

      पत्रकार संगठनों में भी अहम भूमिका

      बलबीर पुंज ने पत्रकारिता संगठनों में भी सक्रिय योगदान दिया। वे 1989 से 1991 तक लगातार दो बार दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 1993 से 1995 तक नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के महासचिव भी रहे। उन्होंने मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में भी काम किया और दक्षिण-पूर्व एशियाई मीडिया प्रशिक्षण संगठन और iimc से जुड़े रहे।

      सम्मान और उपलब्धियां

      उनके लंबे और प्रभावशाली योगदान को देखते हुए उन्हें 18 मई 2022 को देवर्षि नारद सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके आजीवन योगदान की पहचान था।

      निजी जीवन

      बलबीर पुंज नोएडा के सेक्टर-17 में रहते थे। उनके परिवार में उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें से एक विदेश में और दूसरी दिल्ली में रहती हैं। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नोएडा के सेक्टर-47 स्थित उनके भाई के घर लाया जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Balbir Punj

      BJP Leader

      PM Narendra Modi

      Rajya Sabha MP

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Garima Vishwakarma
      By Garima Vishwakarma

      गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      गुजरात के ‘राजा’ शिवराज सिंह पर एफआईआर दर्ज

      पुलिसकर्मी को धमकाने वाले गुजरात के ‘राजा’ शिवराज सिंह पर एफआईआर दर्ज

      BCCI ने भोपाल कलेक्टर के सामने रखीं शहर की बड़ी समस्याएं

      ट्रैफिक जाम से शौचालय तक!BCCI ने भोपाल कलेक्टर के सामने रखीं शहर की बड़ी समस्याएं

      राहुल बनकर दोस्ती, अब्दुल बनकर धमकी…कलमा पढ़ने, हिजाब पहनने का दबाव

      इंदौर में लव जिहाद:राहुल बनकर दोस्ती, अब्दुल बनकर धमकी…कलमा पढ़ने, हिजाब पहनने का दबाव

      नहीं रहे पद्मश्री अखाड़ा गुरू 'दाऊ भगवानदास रायकवार', भोपाल AIIMS में ली आखिरी सांस

      बुंदेलखंड में शोक की लहर:नहीं रहे पद्मश्री अखाड़ा गुरू 'दाऊ भगवानदास रायकवार', भोपाल AIIMS में ली आखिरी सांस

      लेबनान सीजफायर के बीच ट्रंप के बदले सुर, एक दिन पहले ही दी थी चेतावनी

      ‘इजरायल जीतना जानता है...’लेबनान सीजफायर के बीच ट्रंप के बदले सुर, एक दिन पहले ही दी थी चेतावनी

      डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर छापा

      कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन!डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर छापा

      भोपाल से चंदेरी और ओरछा जाना होगा आसान, मुख्यमंत्री करेंगे नए सेक्टर का शुभारंभ

      मिनटों में दर्शन, हेलीकॉप्टर से सफर!भोपाल से चंदेरी और ओरछा जाना होगा आसान, मुख्यमंत्री करेंगे नए सेक्टर का शुभारंभ

      जंग जैसे हालात में ‘देश गरिमा’ ने खतरे के बीच पार किया होर्मुज

      Hormuz Crisis:जंग जैसे हालात में ‘देश गरिमा’ ने खतरे के बीच पार किया होर्मुज

      पैसा बरसेगा या खाली होगी जेब? इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

      Aaj Ka Rashifal 19 April:पैसा बरसेगा या खाली होगी जेब? इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

      सरकार की योजनाएं से आत्मनिर्भर बनी और रोजगार के द्वार भी खोले, पीपुल्स समाचार में पढ़िए तीन महिलाओं की सक्सेस स्टोरी

      संडे पॉजिटिव स्टोरी :सरकार की योजनाएं से आत्मनिर्भर बनी और रोजगार के द्वार भी खोले, पीपुल्स समाचार में पढ़िए तीन महिलाओं की सक्सेस स्टोरी

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....