Women Reservation Bill :लोकसभा में बिल गिरा, BJP का देशभर में प्रदर्शन, राहुल के आवास तक पहुंची महिला सांसद

भाजपा और एनडीए इस बिल के गिरने को विपक्ष की रणनीति बता रहे हैं, जबकि विपक्ष का कहना है कि यह बिल राजनीतिक संतुलन को प्रभावित कर सकता था। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है।
Follow on Google News
लोकसभा में बिल गिरा, BJP का देशभर में प्रदर्शन, राहुल के आवास तक पहुंची महिला सांसद

नई दिल्ली। संसद में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया। जिसके बाद भाजपा शनिवार को प्रदर्शन कर रही है लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित न होने के बाद देशभर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। एनडीए के नेता और कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं।

दिल्ली में राहुल गांधी के घर तक मार्च

राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के समर्थन में नारेबाजी की गई। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद है। वहीं पुलिस ने महिला सांसदों के हंगामे के बीच वॉटर केनन का उपयोग किया।

यह भी पढ़ें: रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी : क्या महिला आरक्षण पर आएगा बड़ा फैसला?

पुतला दहन और पुलिस की कार्रवाई

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और भीड़ को हटाने की कोशिश की।

नेताओं को हिरासत में लिया गया

हंगामे के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एहतियातन कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी रोककर स्थिति को काबू में किया।

यह भी पढ़ें: चुनावी घमासान तेज : हिमंता का ममता पर हमला, ममता बोली- भाजपा का कल से पतन शुरू, राहुल का तमिलनाडु में वार

क्या था 131वां संविधान संशोधन बिल

सरकार शुक्रवार को लोकसभा में संविधान का 131वां संशोधन विधेयक लाई थी, लेकिन यह पास नहीं हो सका। यह बिल 54 वोटों से गिर गया। इस विधेयक में संसद की सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था, जो एक बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जा रहा था।

विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने

भाजपा और एनडीए इस बिल के गिरने को विपक्ष की रणनीति बता रहे हैं, जबकि विपक्ष का कहना है कि यह बिल राजनीतिक संतुलन को प्रभावित कर सकता था। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है।

Featured News

बिहार में भी सियासी हलचल

इधर, बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी। यह उनके लिए पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा मानी जा रही है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं। कुल मिलाकर, संविधान संशोधन बिल को लेकर देशभर में राजनीति तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्मा सकता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts