Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालाघाट में टोल प्लाजा पर 10 से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़ और लूटपाट, कर्मचारियों को पीटा

Follow on Google News
बालाघाट में टोल प्लाजा पर 10 से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़ और लूटपाट, कर्मचारियों को पीटा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बालाघाट। जिले के गढ़ी में स्थित पांडुतला टोल प्लाजा पर 10 से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की। बदमाशों ने टोल बूथों में लगे कंप्यूटर सिस्टम और शीशे तोड़ दिए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की और करीब एक लाख की लूट कर फरार हो गए। ये घटना 19 सितंबर रात करीब 11 बजे की है। जबकि वीडियो सोमवार देर रात सामने आया है।

    ओवरलोड वाहनों को लेकर हुआ था विवाद

    टोल मैनेजर वरुण प्रताप तोमर ने बताया कि यह हमला ओवरलोड वाहनों से टोल वसूली को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ। उन्होंने बताया कि मुकेश सैयाम, रंजीत, सुदर्शन, संतोष और संदीप सहित अन्य लोग इस हमले में शामिल थे। वरुण प्रताप ने आगे कहा की बदमाशों ने कर्मचारियों करण सिंह उइके और आशुतोष प्रजापति के साथ मारपीट की जिसमें उन्हें चोटें भी आईं है।

    बदमाशों ने काउंटर तोड़ लूटे एक लाख रुपए

    इस हमले के कारण टोल प्लाजा एक घंटे तक बंद रहा। जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। बदमाशों ने बूथ में रखे 4 मोबाइल तोड़ दिए और 2 मोबाइल अपने साथ ले गए। इसके अलावा, बदमाशों ने काउंटर से 1 लाख 13 हजार 400 रुपए लूटे और बाहर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। बदमाशों ने बूथों के कांच और कंप्यूटर सिस्टम तोड़ दिए। 

    पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

    इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। गढ़ी थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह पन्द्र ने बताया कि नामजद बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सभी बदमाशों को पकड़ लिए जाएंगे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts