Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालाघाट में 30 बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट सख्त, कहा-अखबार की खबर के आधार पर जनहित याचिका पर्याप्त नहीं

मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर और बिरसा क्षेत्र में 30 बच्चों की मौत के दावे से जुड़ी जनहित याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि केवल अखबारों में प्रकाशित खबरों के आधार पर जनहित याचिका दाखिल करना पर्याप्त नहीं है।
बालाघाट में 30 बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट सख्त, कहा-अखबार की खबर के आधार पर जनहित याचिका पर्याप्त नहीं
बालाघाट में 30 बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट सख्त

जबलपुर। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को बैहर और बिरसा जाकर जमीनी स्थिति देखने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने उपलब्ध तथ्यों की पुष्टि कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है, जिसके बाद ही PIL पर आगे सुनवाई होगी। मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर 2026 को होगी।

अखबार की खबरों पर कोर्ट ने जताई आपत्ति

एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि सिर्फ मीडिया रिपोर्ट के आधार पर PIL दाखिल करना पर्याप्त नहीं है। कोर्ट ने वास्तविक स्थिति की जांच करने को कहा।

ये भी पढ़ें: पत्नी के साथ न चलने से नाराज युवक ने ससुराल में काटी कलाई, बोला- मरकर सबको फंसा दूंगा

बालाघाट जाकर ग्राउंड रिपोर्ट देने के निर्देश

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को बैहर और बिरसा क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वहां की ग्राउंड रियलिटी और उपलब्ध तथ्यों की पुष्टि कर रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा है।

1 सितंबर को दाखिल हुई थी PIL

नरसिंहपुर के करेली निवासी अधिवक्ता अंशुल तिवारी ने 1 सितंबर को जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में बैहर और बिरसा क्षेत्र में बीमारियों से 30 बच्चों की मौत का दावा किया गया है।

Breaking News

मलेरिया, खसरा से 30 बच्चों की मौत का दावा 

याचिका में कहा गया है कि पिछले करीब ढाई महीने में खसरा, मलेरिया, चर्मरोग, डायरिया और कुपोषण जैसी बीमारियों से 30 आदिवासी बच्चों की मौत हुई है। पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने का आरोप भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: निशु आजाद के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, बोले- दो महीने बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे

50 बेड के अस्पताल में 400 बच्चों का इलाज 

याचिकाकर्ता के मुताबिक, 50 बेड की क्षमता वाले अस्पताल में करीब 400 बच्चों का इलाज किया जा रहा है। याचिका में स्वास्थ्य व्यवस्था को गंभीर बताते हुए हाईकोर्ट से हस्तक्षेप और जरूरी निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts