निशु आजाद के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, बोले- दो महीने बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे

संजय कुमार पर हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी लगातार आवाज उठा रही है। सौरव दास और आशुतोष रांका इसी मांग को लेकर नई दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। करीब दो घंटे तक पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी मामले को लेकर पुलिस को 72 घंटे में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया।
अभिजीत दीपके ने शेयर किया निशु का वीडियो
अभिजीत दीपके ने निशु आजाद का 23 जून का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में निशु रोते हुए अपने पिता पर हुए हमले की जानकारी देती नजर आ रही हैं और पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपील करती हैं। वीडियो में अभिजीत दीपके भी निशु के साथ मंच पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
DCP सचिन शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप
वीडियो शेयर करते हुए अभिजीत दीपके ने लिखा कि जब निशु के पिता पर हमला हुआ तो उन्होंने DCP सचिन शर्मा और दिल्ली पुलिस से दोषियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी। उनका आरोप है कि दो महीने बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने इस अपराध में मदद करने के लिए DCP सचिन शर्मा पर मुकदमा चलाने की मांग की।
ये भी पढ़ें: भोपाल के व्यापारियों को राहत की उम्मीद! CM बोले- सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, समस्या का निकालेंगे हल
सौरव दास और आशुतोष रांका ने पुलिस अधिकारियों से की बात
संजय कुमार के लिए न्याय की मांग को लेकर सौरव दास और आशुतोष रांका संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां दोनों ने पुलिस अधिकारियों से करीब दो घंटे तक बातचीत की। इस दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद भी मौजूद रहे और मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।
72 घंटे में गिरफ्तारी का दावा
बैठक के बाद चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि आरोपी अपने आरोप स्वीकार कर रहा है, जबकि पीड़ित डरा हुआ है और उसे धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संजय कुमार और उनकी बेटी निशु को धमकी दी जा रही है और राजधानी में ऐसी स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ें: बिना मेहनत पैरों में होता है दर्द? शरीर में हो सकती है इन चीजों की कमी
गिरफ्तारी नहीं हुई तो घेराव की चेतावनी-चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर आजाद के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने 72 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने और मामले में हत्या के प्रयास की धारा लगाने की बात कही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो दिल्ली पुलिस और गृह मंत्री का घेराव किया जाएगा।




















