Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सेना का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, AK राइफल बरामद

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया। अशदार गली इलाके में तलाशी के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया। उसके पास से AK राइफल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सेना का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, AK राइफल बरामद
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है। उसके पास से AK राइफल समेत कुछ सामान बरामद किया गया है। इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है।

खुफिया जानकारी के बाद शुरू हुई तलाश

शुक्रवार को सुरक्षाबलों को बडगाम के अशदार गली इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर CRPF की टीमों ने मिलकर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

संदिग्ध गतिविधि दिखी तो शुरू हुई गोलीबारी

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। सुरक्षाबलों ने जब वहां मौजूद लोगों को चुनौती दी तो आतंकियों की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और मुठभेड़ शुरू हो गई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया।

X Post

Breaking News

AK राइफल बरामद, ऑपरेशन अभी जारी

मुठभेड़ के बाद मौके से एक AK राइफल और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में तलाशी और अभियान अभी जारी है। इससे पहले भी 26 अगस्त को कुलगाम के बुगाम इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर CRPF ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 5 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 4 MM पिस्तौल, 4 पिस्तौल मैगजीन, 2 हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद समेत अन्य सामान मिला था। पकड़े गए लोगों और बरामद सामान को आगे की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया था।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts