Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिनदहाड़े बजरंग दल के नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में हत्या का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख 26 वर्षीय राकू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ने आरोपी को हिरासत में लिया। ये भी पढ़ें : MP पंचायत चुनाव निरस्त: ट्रेनिंग कैंसिल होने का मैसेज नहीं मिलने पर सेंटर्स पर पहुंचे कर्मचारी

कहां हुई घटना ?

जानकारी के मुताबिक, नागदा के मंडी थाना अंतर्गत बाईपास पर गीता श्री गार्डन के बाहर गोली चलाई गई है। बता दें कि अज्ञात लोगों ने बजरंग दल के नेता राकू चौधरी को गोली मार दी। जिसके बाद वे लहूलुहान हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें : बीयू में छात्रों पर लाठीचार्ज, ऑनलाइन एग्जाम की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

क्षेत्र में फैली सनसनी

दिनदहाड़े हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बता दें कि घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने तरुण शर्मा नामक एक युवक को इस मामले में हिरासत में लिया है। ये भी पढ़ें : मुरैना में कोहरे के कारण ट्रक से टकराई बस, दुर्घटना में बस में सवार 10 यात्री घायल

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ता दोषियों को पकड़ने और कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इसके विरोध में बाजार बंद कर दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस विवाद का कारण जानने की कोशिश कर रही है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts