PlayBreaking News

बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार : कहा- मेरे भाई ने हत्या की, नेपाल भागने की फिराक में था

Follow on Google News
बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार : कहा- मेरे भाई ने हत्या की, नेपाल भागने की फिराक में था
बदायूं। यूपी के बदायूं में हुई दो बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बच्चों की हत्या के बाद से ही आरोपी जावेद फरार था। जबकि, उसके भाई साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। पुलिस ने जावेद को बरेली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तरी से पहले आरोपी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था। https://twitter.com/psamachar1/status/1770711514694971485

नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

बदायूं हत्याकांड में 2 दिनों से फरार चल रहे जावेद को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। जावेद की गिरफ्तारी से पहले उसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो कह रहा है कि मैं सरेंडर करने बरेली आया हूं। मेरा इस हत्याकांड से कोई लेना देना नहीं है। मेरे भाई साजिद ने सब किया है। इसी के साथ साजिद के पिता और चाचा को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मृतकों के घर के सामने ही है आरोपियों की दुकान

बता दें कि बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार 19 मार्च की शाम दो सगे भाइयों को कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान आयुष (14) और अन्नू उर्फ हनी (6) साल के रुप में हुई थी। जिस समय यह घटना हुई तब पिता विनोद किसी काम से बाहर गए थे। इनके घर के आरोपी सामने ही साजिद और जावेद सैलून चलाते थे। Badaun Double Murder Case Update Accused Javed Arrested

दूसरी मंजिल पर गए और बच्चों पर कर दिया हमला

मंगलवार (19 मार्च) देर शाम साजिद और जावेद, विनोद के घर की दूसरी मंजिल पर चले गए। वहीं, मां संगीता नीचे अपने पार्लर में थीं। ऊपर जाते ही दोनों आरोपियों ने तीनों बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें आयुष और हनी की मौत हो गई। वहीं तीसरा बच्चा पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर घरवाले और आस-पास के लोग ऊपर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

"पैसे मांगे फिर बच्चों को मार दिया"

बच्चों की मां संगीता ने बताया, ''साजिद और जावेद बाइक से मेरे घर आए थे। साजिद ने कहा कि भाभी मेरी पत्नी की डिलीवरी होनी है। वह अस्पताल में भर्ती है। मुझे 5000 रुपए दे दीजिए। मैंने साजिद को पैसे दे दिए। इसके बाद मैंने उससे कहा चाय पी लो। साजिद ने कहा कि उसे घबराहट हो रही है। वह छत पर टहल रहा है। छत पर जाकर साजिद ने मेरे दोनों बच्चों की हत्या कर दी। हत्या का क्या कारण है पता नहीं है। मेरा उन लोगों से कोई विवाद नहीं है।'' ये भी पढ़ें - UP के बदायूं में दो बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर; मृतक सगे भाई
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts