शिक्षा विभाग में 2.86 करोड़ का घोटाला :भृत्य गिरफ्तार,पत्नी और बच्चों के खाते में 1.75 करोड़ रुपये जमा किए

इंदौर के शिक्षा विभाग में 2.86 करोड़ के गबन ने हड़कंप मचा दिया है। भृत्य सिद्धार्थ जोशी की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि करोड़ों रुपये 33 खातों में ट्रांसफर किए गए। छात्रवृत्ति और GPF की राशि में हेराफेरी के इस मामले में कई अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं।
Follow on Google News
भृत्य गिरफ्तार,पत्नी और बच्चों के खाते में 1.75 करोड़ रुपये जमा किए
इनसेट में भृत्य सिद्धार्थ जोशी

इंदौर- इंदौरके शिक्षा विभाग में करोड़ों के गबन ने सिस्टम की जड़ों को हिला दिया है। इंदौर विकासखंड (ब्लॉक) शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुए 2.86 करोड़ रुपये के घोटाले में एमजी रोड पुलिस ने भृत्य सिद्धार्थ जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने सरकारी पैसे को अपने परिवार तक पहुंचाते हुए पत्नी और बच्चों के खातों में ही 1.75 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस सनसनीखेज घोटाले में पुलिस ने अतिथि शिक्षकों सहित कुल 13 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच के मुताबिक, पांच मुख्य आरोपियों ने मिलकर आठ सह-आरोपियों के 33 बैंक खातों में सरकारी मद की दो करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर कर गबन को अंजाम दिया।कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज की गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घोटाले का पर्दाफाश भोपाल स्थित आईटी सेल के ऑडिट में हुआ, जिससे साफ है कि खेल लंबे समय से चल रहा था।

यह भी देखें: बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या : हमलावरों ने बीच सड़क गाड़ी रोककर की ताबड़तोड़ फायरिंग, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

कौन हैं घोटाले के मास्टरमाइंड?

मुख्य आरोपियों में भृत्य सिद्धार्थ जोशी के अलावा मोहन दांगी (अतिथि शिक्षक), पवन खामोद (भृत्य), छोटेलाल गौड़ (सहायक ग्रेड-2) और केदारनारायण दीक्षित (अतिथि शिक्षक) शामिल हैं। जांच में सामने आया कि सिद्धार्थ जोशी ने अपनी पत्नी रेणु और बेटी मोहक के खातों में 1.75 करोड़ रुपये जमा कर दिए। इसके अलावा अन्य आरोपियों ने भी अपने रिश्तेदारों और परिचितों हेमलता, रोशन पानेरी, मुकेश दांगी, अनीता दांगी, जगदीश और मुकेश राठौर—के खातों में रकम ट्रांसफर की। सभी को सह-आरोपी बनाया गया है।

यह भी देखें: भोजशाला विवाद : पहले जैन मंदिर और गुरुकुल, बाद में बना ढांचा, कहा- प्रतिमा वाग्देवी की नहीं, जैन देवी अंबिका की

2018 से चल रहा था खेल

सबसे बड़ा खुलासा यह है कि यह गबन कोई एक-दो महीने का नहीं, बल्कि सालों से चल रहा था। छात्रवृत्ति, GPF और अन्य सरकारी फंड से 2018 से लगातार रकम निकाली जा रही थी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts