Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'मैं ओछे लोगों पर कमेंट नहीं करता', रामदेव ने कंगना के बयान पर किया पलटवार

कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच चल रही जुबानी जंग अब एक बार फिर चर्चा में है। कंगना के बयान पर बाबा रामदेव ने पलटवार करते हुए कहा कि वह विवाद को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते। उन्होंने कहा कि देश उनके योगदान और पहचान से अच्छी तरह परिचित है।
Follow on Google News
'मैं ओछे लोगों पर कमेंट नहीं करता', रामदेव ने कंगना के बयान पर किया पलटवार
'मैं ओछे लोगों पर कमेंट नहीं करता', रामदेव ने कंगना के बयान पर किया पलटवार

कंगना रनौत के जेन-जी को लेकर दिए गए बयान पर बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कंगना के बयान को गलत बताते हुए युवाओं को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद कंगना ने भी सोशल मीडिया के जरिए बाबा रामदेव पर पलटवार किया था। 

कंगना के बयान पर बाबा रामदेव ने दिया जवाब

कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच पिछले कुछ समय से बयानों को लेकर विवाद बना हुआ है। दोनों की ओर से एक-दूसरे पर टिप्पणियां सामने आती रही हैं। इसी बीच बाबा रामदेव ने कंगना के हालिया बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे इस विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहते। बाबा रामदेव ने कहा कि स्वामी रामदेव क्या हैं, यह पूरा देश जानता है और उनका योगदान भी देश के सामने है। उन्होंने आगे कहा कि वह ओछे लोगों के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहते। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 500 रुपए के किराए के लिए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जेन-जी को लेकर कंगना ने दिया था बयान

दरअसल, बाबा रामदेव से कंगना रनौत के उस बयान पर सवाल किया गया था, जिसमें अभिनेत्री ने जेन-जी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। कंगना ने जेन-जी को 'गटर जेनरेशन' कहकर संबोधित किया था, जिस पर बाबा रामदेव ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी को भी गटर कहना गलत है और इस तरह की भाषा बिगड़े हुए सोच की निशानी है। बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि युवाओं की ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके मुताबिक युवाओं में कुछ नकारात्मक चीजें हो सकती हैं, लेकिन उन्हें अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। 

Breaking News

'पूरा देश जानता है कि स्वामी रामदेव क्या हैं'

बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बाबा रामदेव के बयान पर जवाब देते हुए निजी जिंदगी से जुड़े सवालों का जिक्र किया। कंगना ने लिखा कि बाबा जी को उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने नहीं देखने चाहिए। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि किसी के बारे में केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है। कंगना ने अपने जवाब में बाबा रामदेव से जुड़े पुराने विवादों का भी जिक्र किया। उनके इस पोस्ट के बाद दोनों के बीच चल रही जुबानी जंग एक बार फिर सुर्खियों में आ गई।

ये भी पढ़ें: iphone के लिए सुसाइड मामले में खुलासा, 2025 में भी उसी पहाड़ी से कूदने पहुंचा था कुणाल

विवाद खत्म करने के संकेत, युवाओं पर भी रखी बात

अब बाबा रामदेव ने अपने ताजा बयान में साफ संकेत दिया है कि वह इस विवाद को ज्यादा आगे ले जाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने अपने योगदान और सार्वजनिक जीवन में अपनी पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि लोग उनके बारे में अच्छी तरह जानते हैं। साथ ही उन्होंने कंगना को लेकर आगे कोई टिप्पणी करने से भी इनकार किया। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts