विराट कोहली से मिले अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान म्हात्रे :बोले- यह पल जिंदगीभर याद रहेगा, BCCI सेंटर पहुंचे थे विराट

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए आयुष ने छह पारियों में 201 रन बनाए। उनका औसत 33.50 और स्ट्राइक रेट 177.87 रहा। हालांकि हैमस्ट्रिंग चोट के कारण उनका पहला आईपीएल सीजन बीच में ही समाप्त हो गया।
बोले- यह पल जिंदगीभर याद रहेगा, BCCI सेंटर पहुंचे थे विराट

स्पोर्ट्स डेस्क। अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने शनिवार को बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से मुलाकात की। इस खास मुलाकात के बाद 17 वर्षीय आयुष ने विराट के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, एक दिग्गज के साथ हुई यह बातचीत मैं कभी नहीं भूलूंगा। क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे दो पीढ़ियों के खिलाड़ियों की खास मुलाकात बता रहे हैं।

फिटनेस टेस्ट के लिए सेंटर पहुंचे थे विराट

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं। आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। हालांकि अब उनकी फिटनेस में सुधार बताया जा रहा है और इंग्लैंड दौरे पर उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है। अंतिम फैसला फिटनेस टेस्ट की रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: FIH Pro League : भारत की पाकिस्तान पर 7-1 से एकतरफा जीत, अलग- अलग खिलाड़ियों ने दागे गोल

चोट के बावजूद RCB को बनाया चैंपियन

आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले के दौरान विराट कोहली चोटिल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस जुझारू पारी की काफी सराहना हुई थी।

आयुष का भी शानदार रहा साल

मुंबई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के लिए भी पिछले कुछ महीने यादगार रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के सात मैचों में उन्होंने 214 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे। बल्लेबाजी के अलावा ऑफ स्पिन से सात विकेट भी लेकर उन्होंने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

Featured News

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए आयुष ने छह पारियों में 201 रन बनाए। उनका औसत 33.50 और स्ट्राइक रेट 177.87 रहा। हालांकि हैमस्ट्रिंग चोट के कारण उनका पहला आईपीएल सीजन बीच में ही समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप में पैसों की होगी बारिश: 8 हजार करोड़ से ज्यादा की प्राइज मनी, विजेता को कितने करोड़ मिलेंगे?

वनडे में अब भी विराट का जलवा बरकरार

37 वर्षीय विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन 50 ओवर के प्रारूप में उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। पिछले एक साल में उन्होंने 16 वनडे मैचों में 891 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर उनकी वापसी का भारतीय टीम और प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts