People's Update
Friday, March 27, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 27, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    UP: ‘एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी भाजपाई ही कर रहे’, बोले अखिलेश यादव
    भारत में रिफ्यूलिंग करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एक्साइज-कस्टम ड्यूटी से छूट मिली
    होर्मुज खोलने के लिए UAE की बड़ी पहल, मल्टीनेशनल नेवल फोर्स बनाने की कोशिश, UN से भी संपर्क
    राम मंदिर में आज 12 बजे होगा भगवान राम का सूर्य तिलक
    लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान, हरदीप पुरी बोले- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं, सब झूठ
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा, खामेनेई के पोस्टर लहरा रहे विधायकों में धक्का-मुक्की
    नेपाल को मिला नया प्रधानमंत्री, बालेंद्र शाह आज लेंगे शपथ, राष्ट्रपति ने किया नियुक्त
    J&K असेंबली परिसर में विरोध प्रदर्शन, ईरान के समर्थन में पोस्टर, US-इजरायल के खिलाफ लगे नारे
    झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती का रास्ता साफ, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव
    रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 94.15 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची भारतीय करेंसी
    ओवैसी 2-3 अप्रैल को करेंगे असम का दौरा, AIUDF के चीफ अजमल बोले- AIMIM से मिलेगा फायदा
    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3, डीजल पर शून्य
    एमपी: ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, थाटीपुर जैन मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत
    कांडला पहुंचा LPG वेसल ‘जग वसंत’, 42 हजार मीट्रिक टन गैस की है खेप
    17 मिलियन डॉलर की ड्रग्स तस्करी केस में बड़ा खुलासा, US में गुरमीत सिद्धू ने कोर्ट में माना अपराध
    तेहरान में इजरायल की स्ट्राइक, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने का दावा
    दक्षिण लेबनान में भिड़ंत के बीच दो इजरायली सैनिकों की मौत, हिज्बुल्लाह संग संघर्ष जारी
    अयोध्या में आज मनाई जाएगी राम नवमी, रामलला का होगा सूर्य तिलक
    राष्ट्रीय
    उत्तर प्रदेश

    रामलला का सूर्य तिलक:9 मिनट तक सूर्य की किरणों से सजा ललाट, स्वर्ण पीतांबर में दिखे प्रभु श्रीराम!

    अयोध्या में रामनवमी पर रामलला का जन्मोत्सव पूरे भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। नौ मिनट तक सूर्य तिलक का अलौकिक दृश्य दिखाई दिया। रामलला असम सिल्क की पीतांबरी में सजे। मंदिर परिसर में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है, एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय है और श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। भक्त देश-विदेश से इस दिव्य नजारे को देखने पहुंच रहे हैं।
    Publish Date: 27 Mar 2026, 11:22 AM (IST)Updated On: 32 min agoReading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      अयोध्या। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या आज पूरी तरह सज-धजकर रामनवमी मनाने के लिए तैयार है। इस खास दिन भक्त रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए मंदिरों और गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो रही है। अयोध्या का वातावरण आज अत्यंत दिव्य और भव्य रहेगा, क्योंकि रामलला का सूर्य तिलक हुआ।

      रामलला का होगा सूर्य तिलक

      श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें सीधे पड़ी। यह दृश्य लगभग नौ मिनट तक कायम रहा। इस अलौकिक पल को देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे ।

      Twitter Post

      मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, सूर्य तिलक को सही ढंग से कराने के लिए इंजीनियरों ने कई दिन मेहनत की है। रामनवमी से पहले दो-तीन ट्रायल रन किए गए, ताकि सूर्य किरणें रामलला के माथे पर सही जगह पर पड़ें। ट्रस्ट ने यह भी बताया कि आने वाले बीस साल तक यह सूर्य तिलक नियमित रूप से होगा।

      धार्मिक दृष्टि से भी इसका महत्व बहुत बड़ा है। भगवान राम सूर्यवंशी थे, यानी सूर्य उनके कुलदेवता हैं। सूर्य तिलक उनके जन्मोत्सव में आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से खास महत्व रखता है।

      ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल वाली अफवाह पर कड़ा प्रहार ! प्रशासन का 'Action Plan' तैयार, सोशल मीडिया पर फैलाया झूठ तो सीधे होगी जेल

      पिछले साल के सूर्य तिलक की झलकियां 

      Twitter Post

      असम के सिल्क से तैयार पीतांबर में सजे

      रामनवमी के अवसर पर भगवान रामलला आज विशेष रूप से पीतांबरी धारण किया। यह पोशाक असम के सिल्क से तैयार की गई है, जो रामलला की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाया।

      /img/99/1774595266997

      ये भी पढ़ें: पेट्रोल पंपों पर भीड़, लोगों में डर… क्या फिर लगेगा देश में लॉकडाउन? तेल संकट के बीच सरकार ने तोड़ी चुप्पी

      रामलला का यह सिंगार अभिषेक के बाद किया। राम दरबार और राम मंदिर ट्रस्ट की देखरेख में पोशाक तैयार करने का काम मशहूर ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने किया है। मनीष त्रिपाठी ने कल देर शाम रामलला के लिए विशेष पोशाक का अंतिम निरीक्षण भी किया था।

      रामनवमी पर अयोध्या का पूरा कार्यक्रम

      अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। यहां कार्यक्रम की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

      • सुबह 6:30 बजे से अनुष्ठान शुरू हो गए है जो रात 11 बजे तक चलेंगे।
      • मंदिर के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग दर्शन कर सकें।
      • दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
      • रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें पड़ेंगी और सूर्य तिलक का अद्भुत दृश्य दिखाई देगा।
      • मंदिर परिसर में LED स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण होगा, ताकि देश-विदेश के लोग भी दर्शन कर सकें।
      • रामलला को लगभग छह क्विंटल पंजीरी और 56 भोग का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।
      • मंदिर में लगातार बधाई गान और भजन का आयोजन होगा।
      • राम परिवार के दरबार में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।
      • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन मार्ग पर मैट, छाया और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।
      • फूल बंगला झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
      • शाम को मंदिर का शिखर भव्य लाइटिंग से जगमगा उठेगा।

      सूर्य तिलक का विचार किसका था?

      रामलला पर सूर्य तिलक करने का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का था। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि चार साल पहले प्रधानमंत्री ने इस पर अपनी परिकल्पना व्यक्त की थी। इसके बाद वैज्ञानिकों ने तकनीकी तैयारी शुरू की। यह तकनीक न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि वैज्ञानिक कौशल का भी परिचायक है।

      अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़

      रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। चैत्र राम नवमी मेला भी जारी है। मंदिर ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य गोपाल राव के अनुसार, हर दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।

      लोग दूर-दूर से इस अनोखे नजारे का साक्षी बनने के लिए आ रहे हैं। आज का दिन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी बहुत खास है।

      अयोध्या में हाई अलर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था

      रामनवमी और सूर्य तिलक के इस ऐतिहासिक मौके पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। वरिष्ठ अधिकारी जैसे ADG जोन, कमिश्नर, IG, DIG, SSP और DM खुद निगरानी कर रहे हैं। मंदिर परिसर में SSF, CRPF, PAC और सिविल पुलिस के जवान तैनात हैं।
      सुरक्षा में तकनीकी मदद के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम भी सक्रिय किया गया है, जो जमीन से लेकर आसमान तक हर गतिविधि पर नजर रखता है। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा और भी बेहतर बनाने के लिए दर्शन मार्ग, बैठने की व्यवस्था, छाया और पानी जैसी सुविधाओं में बड़े बदलाव किए गए हैं। 

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Ram Navami 2026

      Ayodhya Ram Navami

      Ram Mandir Ayodhya

      Ram Lalla Surya Tilak

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Garima Vishwakarma
      By Garima Vishwakarma

      गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      24 राज्यों में कुदरत का कोहराम ! UP-बिहार में आंधी-तूफान का तांडव, जानें अगले 4 दिन कितने खतरनाक?

      Weather Alert :24 राज्यों में कुदरत का कोहराम ! UP-बिहार में आंधी-तूफान का तांडव, जानें अगले 4 दिन कितने खतरनाक?

      41.6°C की तपिश के बाद राहत! एक्टिव हुए तीन सिस्टम, 30 मार्च तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट

      MP Weather Update :41.6°C की तपिश के बाद राहत! एक्टिव हुए तीन सिस्टम, 30 मार्च तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट

      प्रशासन का 'Action Plan' तैयार, सोशल मीडिया पर फैलाया झूठ तो सीधे होगी जेल

      पेट्रोल-डीजल वाली अफवाह पर कड़ा प्रहार !प्रशासन का 'Action Plan' तैयार, सोशल मीडिया पर फैलाया झूठ तो सीधे होगी जेल

      पति- पत्नी के 'अप्राकृतिक' जिस्मानी रिश्तों पर अब कोई जेल नहीं!

      MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:पति- पत्नी के 'अप्राकृतिक' जिस्मानी रिश्तों पर अब कोई जेल नहीं!

      क्या फिर लगेगा देश में लॉकडाउन? तेल संकट के बीच सरकार ने तोड़ी चुप्पी

      पेट्रोल पंपों पर भीड़, लोगों में डर…क्या फिर लगेगा देश में लॉकडाउन? तेल संकट के बीच सरकार ने तोड़ी चुप्पी

      सरकारी चूहे या बड़ी लापरवाही? गायब हुआ 2300 किलो ड्रग्स , पुलिस का तर्क सुन चकरा जाएगा सिर

      गुजरात :सरकारी चूहे या बड़ी लापरवाही? गायब हुआ 2300 किलो ड्रग्स , पुलिस का तर्क सुन चकरा जाएगा सिर

      पोस्टर, नारे और धक्का-मुक्की से थमी कार्यवाही

      J&K विधानसभा में खामेनेई को लेकर हंगामा :पोस्टर, नारे और धक्का-मुक्की से थमी कार्यवाही

      अब अमेरिकी नोटों पर दिखेंगे डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर, पहली बार नोट पर होगा सिटिंग प्रेसिडेंट का नाम

      165 साल पुरानी परंपरा खत्म :अब अमेरिकी नोटों पर दिखेंगे डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर, पहली बार नोट पर होगा सिटिंग प्रेसिडेंट का नाम

      अफवाह ने मचाई लूट जैसी स्थिति: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की खपत तीन गुना उछली, अब बाजारों से गायब भीड़

      अफवाह ने मचाई लूट जैसी स्थिति: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की खपत तीन गुना उछली, अब बाजारों से गायब भीड़

      इंदौर अग्निकांड का खौफनाक सच: EV चार्जिंग ने ली 8 जानें! 31 एम्पीयर करंट ने मचाई तबाही

      इंदौर अग्निकांड का खौफनाक सच: EV चार्जिंग ने ली 8 जानें! 31 एम्पीयर करंट ने मचाई तबाही

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....