People's Update
Friday, March 27, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 27, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    UP: ‘एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी भाजपाई ही कर रहे’, बोले अखिलेश यादव
    भारत में रिफ्यूलिंग करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एक्साइज-कस्टम ड्यूटी से छूट मिली
    होर्मुज खोलने के लिए UAE की बड़ी पहल, मल्टीनेशनल नेवल फोर्स बनाने की कोशिश, UN से भी संपर्क
    राम मंदिर में आज 12 बजे होगा भगवान राम का सूर्य तिलक
    लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान, हरदीप पुरी बोले- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं, सब झूठ
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा, खामेनेई के पोस्टर लहरा रहे विधायकों में धक्का-मुक्की
    नेपाल को मिला नया प्रधानमंत्री, बालेंद्र शाह आज लेंगे शपथ, राष्ट्रपति ने किया नियुक्त
    J&K असेंबली परिसर में विरोध प्रदर्शन, ईरान के समर्थन में पोस्टर, US-इजरायल के खिलाफ लगे नारे
    झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती का रास्ता साफ, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव
    रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 94.15 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची भारतीय करेंसी
    ओवैसी 2-3 अप्रैल को करेंगे असम का दौरा, AIUDF के चीफ अजमल बोले- AIMIM से मिलेगा फायदा
    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3, डीजल पर शून्य
    एमपी: ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, थाटीपुर जैन मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत
    कांडला पहुंचा LPG वेसल ‘जग वसंत’, 42 हजार मीट्रिक टन गैस की है खेप
    17 मिलियन डॉलर की ड्रग्स तस्करी केस में बड़ा खुलासा, US में गुरमीत सिद्धू ने कोर्ट में माना अपराध
    तेहरान में इजरायल की स्ट्राइक, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने का दावा
    दक्षिण लेबनान में भिड़ंत के बीच दो इजरायली सैनिकों की मौत, हिज्बुल्लाह संग संघर्ष जारी
    अयोध्या में आज मनाई जाएगी राम नवमी, रामलला का होगा सूर्य तिलक
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    पेट्रोल पंपों पर भीड़, लोगों में डर…क्या फिर लगेगा देश में लॉकडाउन? तेल संकट के बीच सरकार ने तोड़ी चुप्पी

    मिडिल ईस्ट युद्ध और तेल संकट के बीच भारत में लॉकडाउन की अफवाह फैल गई। पेट्रोल पंपों पर भीड़ और एलपीजी की चिंता के बीच केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि, देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। हरदीप पुरी और किरण रिजिजू ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांत रहने की अपील की।
    Publish Date: 27 Mar 2026, 11:54 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष का असर अब पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। तेल और गैस की सप्लाई पर संकट गहराने लगा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। इसी बीच भारत में भी पेट्रोल और एलपीजी को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं और सोशल मीडिया पर देशव्यापी लॉकडाउन की अफवाहें फैलने लगीं। वहीं अब इसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ से भी बयान सामने आया है। 

      सोशल मीडिया पर फैली लॉकडाउन की अफवाह

      मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल सप्लाई में संभावित बाधा की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैलने लगी कि सरकार कोरोना काल की तरह फिर से देशव्यापी लॉकडाउन लगाने वाली है। इन अफवाहों ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया। कई शहरों में लोग पेट्रोल पंपों पर जरूरत से ज्यादा ईंधन भराने के लिए पहुंचने लगे। इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर की कमी की भी खबरें सामने आने लगीं।

      लेकिन सरकार ने इन खबरों को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए कहा है कि, ऐसी कोई स्थिति नहीं है और ऊर्जा आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

      हरदीप सिंह पुरी बोले- लॉकडाउन की खबरें झूठी

      केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए साफ कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है। ऊर्जा और सप्लाई चेन की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। देश में ईंधन और जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी है।

      पुरी ने लोगों से अपील की है कि, वे शांत रहें और अफवाहों पर भरोसा न करें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे समय में घबराहट या जमाखोरी की प्रवृत्ति स्थिति को और खराब कर सकती है, इसलिए लोगों को जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए।

      Twitter Post

      किरण रिजिजू भी बोले- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा

      केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में लॉकडाउन लगाने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि, हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद स्थिति पर नजर रख रहे हैं। सरकार हर स्तर पर सप्लाई और कीमतों को स्थिर रखने के लिए काम कर रही है। रिजिजू ने कहा कि, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहना चाहिए।

      कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

      मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का सबसे बड़ा असर तेल बाजार पर पड़ा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के मुताबिक पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। पहले कीमत लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल थी, अब यह बढ़कर करीब 122 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी का असर दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ा है।

      [featured type="Featured"]

      दुनिया में कीमतों में बढ़ोतरी

      • दक्षिण-पूर्व एशिया: 30% - 50%
      • उत्तरी अमेरिका: लगभग 30%
      • यूरोप: लगभग 20%
      • अफ्रीका: लगभग 50% 

      सरकार ने राजस्व में की कटौती

      हरदीप पुरी ने बताया कि इस स्थिति में सरकार के सामने दो विकल्प थे-

      • अन्य देशों की तरह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी जाए
      • या फिर सरकार खुद वित्तीय बोझ उठाकर जनता को राहत दे

      सरकार ने दूसरा विकल्प चुना और अपने राजस्व में कटौती करते हुए कीमतों का बोझ कम करने का फैसला लिया।

      इसके अलावा-

      • निर्यात पर टैक्स लगाया गया
      • तेल कंपनियों के नुकसान को कम करने की कोशिश की गई
      • सप्लाई चेन को स्थिर रखने के लिए कई कदम उठाए गए

      भारत पर मिडिल ईस्ट संकट के 5 बड़े असर

      1. तेल और ऊर्जा संकट

      भारत अपनी जरूरत का करीब 85% कच्चा तेल आयात करता है। इसमें से लगभग 60–65% पश्चिम एशिया से आता है। होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया का करीब 20% तेल गुजरता है। इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने से भारत के 22 जहाज फंसने की खबर भी सामने आई है।

      2. भारतीयों की सुरक्षा

      पश्चिम एशिया में करीब 80 से 90 लाख भारतीय काम करते हैं। युद्ध के कारण हजारों लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। अब तक करीब 3.75 लाख भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया गया है।

      3. महंगाई पर असर

      तेल की कीमतें बढ़ने से आम लोगों पर भी असर पड़ सकता है। एलपीजी सिलेंडर महंगा हो सकता है, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। रोजमर्रा के सामान महंगे हो सकते हैं, शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

      4. विदेश से आने वाले पैसे पर असर

      भारत को हर साल लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का रेमिटेंस मिलता है। इसमें से करीब 50% पैसा गल्फ देशों से आता है। यदि युद्ध लंबा चलता है तो वहां काम कर रहे भारतीयों की आय प्रभावित हो सकती है।

      5. व्यापार और शिपिंग पर असर

      भारत का करीब 100 अरब डॉलर का व्यापार इस क्षेत्र से जुड़ा है। अगर रेड सी या सुएज रूट बाधित होता है तो शिपिंग लागत 2 से 3 गुना तक बढ़ सकती है।

      यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल पर सरकार की बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती, क्या कीमतों पर पड़ेगा असर?

      PM ने कहा था- जंग की चुनौती कोरोना जैसी

      कुछ दिन पहले संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि दुनिया में जो हालात बन रहे हैं, वे आने वाले समय में बड़ी परीक्षा साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि, देश को एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना होगा। केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा, सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि, भारत ने कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी एकजुट होकर चुनौतियों का सामना किया है।

      सरकार की अपील- घबराएं नहीं, जमाखोरी न करें

      सरकार ने लोगों से साफ अपील की है कि, अफवाहों पर भरोसा न करें, जरूरत से ज्यादा पेट्रोल या गैस जमा न करें और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न फैलाएं। सरकार का कहना है कि, ऊर्जा सप्लाई को बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Kiren rijiju

      Hardeep Puri

      Oil Crisis

      US Israel Iran conflict

      Middle East War

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      भाजपा अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी करेगी मेनिफेस्टो, 7वें वेतन आयोग और DA भुगतान पर रहेगा फोकस

      बंगाल चुनाव :भाजपा अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी करेगी मेनिफेस्टो, 7वें वेतन आयोग और DA भुगतान पर रहेगा फोकस

      24 राज्यों में कुदरत का कोहराम ! UP-बिहार में आंधी-तूफान का तांडव, जानें अगले 4 दिन कितने खतरनाक?

      Weather Alert :24 राज्यों में कुदरत का कोहराम ! UP-बिहार में आंधी-तूफान का तांडव, जानें अगले 4 दिन कितने खतरनाक?

      41.6°C की तपिश के बाद राहत! एक्टिव हुए तीन सिस्टम, 30 मार्च तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट

      MP Weather Update :41.6°C की तपिश के बाद राहत! एक्टिव हुए तीन सिस्टम, 30 मार्च तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट

      प्रशासन का 'Action Plan' तैयार, सोशल मीडिया पर फैलाया झूठ तो सीधे होगी जेल

      पेट्रोल-डीजल वाली अफवाह पर कड़ा प्रहार !प्रशासन का 'Action Plan' तैयार, सोशल मीडिया पर फैलाया झूठ तो सीधे होगी जेल

      पति- पत्नी के 'अप्राकृतिक' जिस्मानी रिश्तों पर अब कोई जेल नहीं!

      MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:पति- पत्नी के 'अप्राकृतिक' जिस्मानी रिश्तों पर अब कोई जेल नहीं!

      सरकारी चूहे या बड़ी लापरवाही? गायब हुआ 2300 किलो ड्रग्स , पुलिस का तर्क सुन चकरा जाएगा सिर

      गुजरात :सरकारी चूहे या बड़ी लापरवाही? गायब हुआ 2300 किलो ड्रग्स , पुलिस का तर्क सुन चकरा जाएगा सिर

      पोस्टर, नारे और धक्का-मुक्की से थमी कार्यवाही

      J&K विधानसभा में खामेनेई को लेकर हंगामा :पोस्टर, नारे और धक्का-मुक्की से थमी कार्यवाही

      9 मिनट तक सूर्य की किरणों से सजा ललाट, स्वर्ण पीतांबर में दिखे प्रभु श्रीराम!

      रामलला का सूर्य तिलक:9 मिनट तक सूर्य की किरणों से सजा ललाट, स्वर्ण पीतांबर में दिखे प्रभु श्रीराम!

      अब अमेरिकी नोटों पर दिखेंगे डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर, पहली बार नोट पर होगा सिटिंग प्रेसिडेंट का नाम

      165 साल पुरानी परंपरा खत्म :अब अमेरिकी नोटों पर दिखेंगे डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर, पहली बार नोट पर होगा सिटिंग प्रेसिडेंट का नाम

      अफवाह ने मचाई लूट जैसी स्थिति: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की खपत तीन गुना उछली, अब बाजारों से गायब भीड़

      अफवाह ने मचाई लूट जैसी स्थिति: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की खपत तीन गुना उछली, अब बाजारों से गायब भीड़

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....