PlayBreaking News

Ayodhya Ram Mandir : आज मंदिर परिसर का भ्रमण करेंगे रामलला, शुद्धिकरण के बाद बांधी गई मूर्ति की आंखों पर पट्टी… 22 जनवरी को खुलेगी

Follow on Google News
Ayodhya Ram Mandir : आज मंदिर परिसर का भ्रमण करेंगे रामलला, शुद्धिकरण के बाद बांधी गई मूर्ति की आंखों पर पट्टी… 22 जनवरी को खुलेगी
अयोध्या। उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आज बुधवार को दूसरा दिन है। रामलला की नवनिर्मित प्रतिमा आज राम जन्मभूमि परिसर में लाई जाएगी। परिसर भ्रमण करने के बाद इसे गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दिया जाएगा। राम मंदिर के उद्घाटन से पहले मंगलवार (16 जनवरी) से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं। इसके साथ ही कलश यात्रा निकाली जाएगी। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला मंदिर में विराजमान होंगे। इस दिन प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

रामलला की आंखों पर बांधी गई पट्टी

अनुष्ठान के दूसरे दिन रामलला की नई मूर्ति को मंदिर के अंदर ले जाया जाएगा। जलयात्रा, तीर्थपूजन, ब्राह्मण-बटुक-कुमारी-सुवासिनी पूजन, वर्धिनीपूजन और कलशयात्रा के बाद भगवान रामलला की मूर्ति का प्रसाद परिसर में भ्रमण होगा। इसे परिसर भ्रमण करने के बाद गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। पिछले 70 सालों से पूजित वर्तमान प्रतिमा को भी नए मंदिर के गर्भगृह में ही रखा जाएगा। अनुष्ठान के पहले दिन मंगलवार (16 जनवरी) को 3 घंटे तक प्रायश्चित पूजा हुई। मुख्य यजमान डॉ़. अनिल मिश्र ने सरयू में स्नान किया। मूर्ति निर्माण स्थल की भी पूजा की गई। इसके साथ ही चयनित मूर्ति का शुद्धिकरण भी किया गया। इसके बाद रामलला की आंखों पर पट्टी बांधी गई, जो 22 जनवरी को खोली जाएगी।

पीएम मोदी की देशवासियों से खास अपील

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 को शुभ मुहूर्त निकाला गया है। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे इस दिन अपने-अपने घरों में दीपक जलाएं और रामलला का स्वागत करें।

पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। अनुष्ठान के लिए पीएम मोदी को विशेष मंत्र बताए गए हैं। इस दिन अयोध्या में प्रधानमंत्री के साथ ही देशभर के कई वरिष्ठ गणमान्य शामिल होंगे। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी प्राण प्रतिष्ठा विधान के दौरान मौजूद रहेंगे।

7,000 से अधिक प्रतिष्ठित लोगों को भेजा गया न्योता

भव्य राम मंदिर समारोह के लिए मंदिर ट्रस्ट ने 7,000 से अधिक प्रतिष्ठित लोगों को न्योता भेजा है। इनमें क्रिकेटर की दुनिया से लेकर बॉलीवुड की दुनिया के सुपरस्टार शामिल होने वाले हैं। जिसमें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन शामिल हैं। मशहूर एक्टर और भाजपा सांसद हेमा मालिनी पहली बार अयोध्या में 55 कलाकारों के साथ विशेष प्रस्तुति देंगी। यह प्रस्तुति रामायण के विशेष प्रसंग और मां दुर्गा पर आधारित होगी।

84 सेकेंड का है शुभ मुहूर्त

अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा महज 1 मिनट 24 सेकंड में होगी। 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से मूल मुहूर्त होगा, जो 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक चलेगा। यानी कुल 84 सेकेंड का ही प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त होगा। काशी के पंडितों ने यह मुहूर्त तय किया है। इस दौरान गर्भगृह में 5 लोग मौजूद रहेंगे। इनमें पीएम मोदी, सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और अनुष्ठान के आचार्य होंगे। ये भी पढ़ें- Ram Mandir Pran Pratishtha : PM मोदी नहीं होंगे मुख्य यजमान, मंदिर के ट्रस्ट पत्नी के साथ यजमानी करेंगे; 22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts