Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ayodhya Deepotsav 2023 : रामनगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव, जलेंगे 25 लाख दीये, लेजर शो और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Follow on Google News
Ayodhya Deepotsav 2023 : रामनगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव, जलेंगे 25 लाख दीये, लेजर शो और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में इस साल दो बार दिवाली (Diwali) मनाई जाएगी। एक दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी और दूसरी दिवाली 22 जनवरी को मनाई जाएगी। जब भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होगा। दोनों ही उत्सव अयोध्या के लिए एक ऐतिहासिक पल होंगे। जिसके लिए पूरी अयोध्या दुल्हन सी सज गई है। अयोध्या में आज 11 नवंबर को दीपोत्सव पर बड़ा कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। पूरी अयोध्या में लगभग 25 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनेगा। इस दौरान सिर्फ राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 24 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव पर आज एक बार फिर राम नगरी अयोध्या नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

सूरज ढलने के बाद प्रज्जवलित होंगे दीपक

रामजन्म भूमि पथ से लेकर राम मंदिर तक सब की छटा निराली है। अयोध्या में एक अलौकिक दृश्य दिख रहा है। दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर होगा, जिसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के कुछ मंत्री शिरकत करेंगे। सूरज ढलने के बाद राम की पैड़ी परिसर में 21 लाख दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। जबकि अयोध्या के बाकी मठ-मंदिर और अन्य स्थानों को मिलाकर 25 लाख के करीब दीये जलाए जाएंगे। देखें VIDEO

ये हैं दीपोत्सव के आकर्षण

  • दीये जलाने का बन सकता रिकॉर्ड
  • 84 कोस के 44 मंदिरों में जलेंगे 07 लाख दीये
  • 52 देशों के राजदूत होंगे शामिल
  • चार देशों की रामलीला का मंचन
  • राम की पैड़ी पर लेजर शो की रामकथा
  • रामकथा के प्रसंगों पर 11 रथों पर भव्य झांकी
  • 25 राज्यों के 2500 लोक कलाकारों की प्रस्तुति
  • 84 कोस के 44 मंदिरों में जलेंगे 07 लाख दीप
  • 25,000 स्वयंसेवकों ने 51 घाटों पर बिछाए 24़ 60 लाख दीये
  • रामजन्मभूमि में जलेंगे 1़ 50 लाख दीये
  • लाइटिंग युक्त 25 प्रवेश द्वार

दीपोत्सव में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

  • दोपहर 2.20 बजे- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे।
  • 3 से 5 बजे तक- रामकथा पार्क में प्रतीकात्मक रूप से भगवान राम का राज्याभिषेक।
  • शाम 5.20 बजे- राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में शिरकत करेंगे।
  • शाम 7.05 बजे- रामकथा पार्क में आयोजित रामलीला देखेंगे।
  • 12 नवंबर की सुबह आठ बजे- हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन-पूजन।
  • 8.45 से 9.45 तक- संतों से मुलाकात व जलपान करेंगे।
  • 9.50 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts