Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

आवारापन 2’ ने मचाया तहलका! पहले ही दिन 21 करोड़ की कमाई, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन करीब 21 करोड़ रुपए नेट का कलेक्शन किया और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को पीछे छोड़ दिया। 
Follow on Google News
आवारापन 2’ ने मचाया तहलका! पहले ही दिन 21 करोड़ की कमाई, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे
‘आवारापन 2’ का पहले दिन करीब 21 करोड़ रुपए नेट का कलेक्शन

इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक दी और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि फिल्म की टक्कर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से हुई, लेकिन ओपनिंग डे पर इमरान हाशमी की फिल्म ने बाजी मार ली। रिलीज से पहले ही ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह था। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी अच्छी रही। रिलीज के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली और फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक दमदार शुरुआत की।

पहले दिन 21 करोड़ की कमाई

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन करीब 21 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 25.20 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं। फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आने के बाद कलेक्शन में थोड़ा बदलाव हो सकता है। फिल्म की कमाई को देखकर साफ है कि इमरान हाशमी की वापसी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। खासकर फिल्म में उनके किरदार शिव पंडित को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा हो रही है।

इमरान हाशमी की एक्टिंग ने जीता दिल

‘आवारापन 2’ एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में इमरान हाशमी ने दमदार अंदाज में वापसी की है। सोशल मीडिया पर कई दर्शक उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म देखने के बाद कई लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर शानदार और ब्लॉकबस्टर तक बताया है। खास तौर पर इमरान हाशमी के इमोशनल और एक्शन सीन्स को पसंद किया जा रहा है। फिल्म को मिली पॉजिटिव चर्चा का फायदा आने वाले दिनों में इसकी कमाई को भी मिल सकता है।

Batwara 1947 Box Office: ‘बंटवारा 1947’ की धीमी शुरुआत, क्या वीकेंड पर चलेगा सनी देओल का जादू?

पहले ही दिन ‘आवारापन’ को छोड़ा पीछे

‘आवारापन 2’ की सबसे खास बात यह है कि फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन अपने पहले पार्ट ‘आवारापन’ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया। साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ को उस समय दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में इमरान हाशमी का किरदार काफी पसंद किया गया था। अब करीब 19 साल बाद इसके दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

2026 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बनी

21 करोड़ रुपए की ओपनिंग के साथ ‘आवारापन 2’ ने 2026 की बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को भी ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन करीब 19.40 करोड़ रुपए कमाए थे।इसके साथ ही ‘आवारापन 2’ साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग फिल्म बन गई है।

2026 की टॉप 10 बॉलीवुड ओपनर फिल्में

पहले दिन के नेट कलेक्शन के हिसाब से लिस्ट इस तरह है- 

धुरंधर 2- 145 करोड़ रुपए
बॉर्डर 2- 32.10 करोड़ रुपए
आवारापन 2- 21 करोड़ रुपए
वेलकम टू द जंगल- 19.40 करोड़ रुपए
भूत बंगला- 18.31 करोड़ रुपए
कॉकटेल 2- 14.10 करोड़ रुपए
ओ'रोमियो- 9.01 करोड़ रुपए
है जवानी तो इश्क होना है- 8.65 करोड़ रुपए
इक्कीस- 7.28 करोड़ रुपए
पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़ रुपए

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचना इमरान हाशमी और फिल्म की टीम के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

‘बंटवारा 1947’ से हुआ था क्लैश

‘आवारापन 2’ की रिलीज सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ हुई है। दोनों फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचीं। जहां ‘बंटवारा 1947’ को पहले दिन करीब 5.50 करोड़ रुपए की नेट ओपनिंग मिली, वहीं ‘आवारापन 2’ ने 21 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की। यानी पहले दिन दोनों फिल्मों की कमाई में बड़ा अंतर देखने को मिला। अब वीकेंड पर दोनों फिल्मों के प्रदर्शन पर सबकी नजर है।

CJP का ऑफिशियल Instagram पेज ब्लॉक, फाउंडर अभिजीत दीपके ने शेयर की तस्वीर,कार्रवाई करने वालों पर साधा निशाना- ‘इतने डरपोक....?’

फिल्म को लेकर पहले से था जबरदस्त बज

‘आवारापन 2’ को लेकर रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी। फिल्म के गाने, ट्रेलर और इमरान हाशमी की वापसी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता थी। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने भी फिल्म को लेकर उम्मीद बढ़ा दी थी। रिलीज के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी ने इन उम्मीदों को और मजबूत किया। अगर फिल्म शनिवार और रविवार को भी अच्छी कमाई करती है तो पहले वीकेंड में इसका कलेक्शन काफी मजबूत हो सकता है।

क्या ब्लॉकबस्टर बनेगी ‘आवारापन 2’?

पहले दिन की कमाई ने फिल्म के लिए शानदार शुरुआत कर दी है। अब सबसे बड़ी चुनौती फिल्म के सामने यह है कि वह अपनी रफ्तार को वीकेंड और आने वाले दिनों में बनाए रख पाए। अगर दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स जारी रहता है और फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती है, तो ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो सकती है। फिलहाल 21 करोड़ रुपए की ओपनिंग के साथ इमरान हाशमी ने यह जरूर साबित कर दिया है कि ‘आवारापन’ का जादू करीब दो दशक बाद भी दर्शकों के बीच कायम है।

‘आवारापन 2’ की कहानी और स्टारकास्ट

‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शबाना आजमी और दिशा पाटनी भी अहम किरदारों में नजर आ रही हैं। अब देखना होगा कि पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद ‘आवारापन 2’ वीकेंड पर कितनी बड़ी छलांग लगाती है और क्या यह 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह बना पाती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

icon

Latest Posts