ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन कोरोना पॉजिटिव, एक दिन पहले सिडनी के स्कूल समारोह में हुए थे शामिल

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार को हुए कोरोना वायरस टेस्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक मॉरिसन बीते हफ्ते शुक्रवार को सिडनी के एक स्कूल में आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में करीब 1,000 लोग पहुंचे थे। हालांकि, सेरेमनी के बाद दो बार हुए RT- PCR टेस्ट में वह निगेटिव पाए गए थे।

छह दिन बाद फिर होगा टेस्ट

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि एक अन्य संक्रमित के संपर्क में आने के बाद हुई है। स्कॉट मॉरिसन पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। छह दिन बाद उनका फिर से टेस्ट किया जाएगा। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में 1360 कोरोना के नए मामले सामने आए। जबकि, मंगलवार को 804 कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

क्वींसलैंड जाने वाले थे पीएम

स्कॉट मॉरिस मंगलवार को ही मेलबर्न के डोहर्टी इंस्टीट्यूट गए थे। बुधवार को वह क्वींसलैंड जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही संक्रमित पाए गए हैं। अब उनके संपर्क में आए लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी जा रही है। वहीं करीब दो साल के प्रतिबंध के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कोविड-19 लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए अपनी सीमाओं को खोल दिया है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts