Seoni- Malwa :भगवान परशुराम 'काल्पनिक', पंडित धीरेंद्र शास्त्री लोगों को मूर्ख बना रहे, ASP नेता का विवादित बयान

इन बयानों के बाद सर्व ब्राह्मण समाज और करणी सेना सहित कई संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। संगठनों ने दामोदर यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
भगवान परशुराम 'काल्पनिक', पंडित धीरेंद्र शास्त्री लोगों को मूर्ख बना रहे, ASP नेता का विवादित बयान

सिवनी मालवा में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा के दौरान शुक्रवार शाम आयोजित जनसभा में आजाद समाज पार्टी (ASP) के नेता दामोदर यादव के बयान से एक विवाद खड़ा हो गया है। उनके द्वारा भगवान परशुराम और बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर की गई टिप्पणियों के बाद क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया है जिसके बाद कई संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।

भगवान परशुराम को नहीं जानता- नेता

सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर कहा कि वे उन्हें नहीं जानते और न ही उन्होंने उनके बारे में कभी पढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखते। उनके इस बयान को कई लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

यह भी पढ़ें: MP SCHOOL: एडमिशन के लिए मिला एक और मौका, RTE की 25 अप्रैल तक बढ़ी तारीख

धीरेंद्र शास्त्री को भी घेरा

यादव ने अपने भाषण में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि छतरपुर का एक युवक पर्चियां निकालकर लोगों को भ्रमित कर रहा है और हिंदू राष्ट्र की बात कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब आंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान भारत को पंथनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित करता है और वे देश को हिंदू राष्ट्र बनने नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें: वन विभाग की बड़ी तैयारी: इंदौर में हरियाली की नई शुरुआत, 15 जून से 3 लाख पौधों का अभियान होगा शुरू

कई संगठनों में आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

इन बयानों के बाद सर्व ब्राह्मण समाज और करणी सेना सहित कई संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। संगठनों ने दामोदर यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Featured News

FIR कराने में जुटा समा

सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विकास पाठक ने कहा कि किसी भी धर्म के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना गलत है और समाज की ओर से दामोदर यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं करणी सेना के लालू भाटी ने भी बयान का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज और भगवान परशुराम के खिलाफ की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts