‘अभी न जाओ छोड़ कर…’ गूंजा आखिरी सलाम!पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Live Updates
10:45 PM 13/04/26
पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले
92 साल की उम्र में आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मंबई के शिवाजी पार्क में तकरीबन 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ आशा भोसले का अंतिम संस्कार हुआ।
10:20 PM 13/04/26
आशा ताई के अंतिम दर्शन करने बहन उषा मंगेशकर भी पहुंचीं। छोटी बहन आशा को भिनी आंखों से बड़ी बहन मीना खाडिकर ने अंतिम विदाई दी। वो व्हील चेयर पर उन्हें आखिरी बार देखने आई।


10:15 PM 13/04/26
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई है।
10:10 PM 13/04/26
श्मशान घाट लाया गया आशा भोसले का पार्थिव शरीर
मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर आशा भोसले का पार्थिव शरीर लाया गया। अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं।

10:07 PM 13/04/26
आशा भोसले के अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे गायक अनूप जलोटा
10:02 PM 13/04/26
आशा ताई के अंतिम संस्कार में मीडिया को मिला प्रवेश
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के अंतिम संस्कार को एक अत्यंत व्यवस्थित और भावनात्मक माहौल में संपन्न किया जा रहा है। श्मशान घाट परिसर में मीडिया को भी सीमित अनुमति दी गई है।
10:00 PM 13/04/26
सिराज से लिपटकर रोईं जनाई
दादी आशा भोसले की अंतिम विदाई में बिलखकर रोईं पोती जनाई, क्रिकेटर सिराज ने संभाला।

09:50 PM 13/04/26
अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे राजनेता
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आशा भोसले के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे।

09:30 PM 13/04/26
आखिरी सलाम देने उमड़ा जनसैलाब
भारतीय संगीत की दिग्गज आशा को अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है। उनका मोक्ष रथ घर से निकलकर दादर स्थित शिवाजी पार्क की ओर रवाना हुआ, और जैसे-जैसे यह काफिला आगे बढ़ा, शहर की रफ्तार मानो थम सी गई। हर मोड़ पर लोग खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, हाथों में भावनाएं और आंखों में गहरी उदासी साफ झलक रही है।
09:00 PM 13/04/26
पसंदीदा फूलों से सजा मोक्ष रथ
पसंदीदा रंगों के फूलों से सजे मोक्ष रथ में आशा ताई का पार्थिव शरीर जब आगे बढ़ा, तो हर कदम जैसे समय की परतों को पलटता गया जहां से उनकी आवाज ने दशकों तक लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी।
तस्वीरों से सजे इस अंतिम वाहन में एक युग की पूरी कहानी समाई दिखी, जैसे कला और विरासत एक साथ अपनी अंतिम औपचारिक यात्रा पर निकल पड़े हों।
07:40 PM 13/04/26
तब्बू को गले लगाकर रोईं जनाई
दिग्गज गायिका आशा भोसले की अंतिम विदाई का एक मार्मिक दृश्य सामने आया, जब पोती जनाई भोसले ने एक्ट्रेस तब्बू को गले लगाकर फूट-फूटकर रोना शुरू कर दिया।

07:30 PM 13/04/26
हेलेन और जैकी श्राफ ने दी श्रद्धांजलि
हाल ही में जैकी श्रॉफ और उनकी करीबी दोस्त हेलेन उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची। हेलेन पर फिल्माए कई गाने जैसे ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’ और ‘ये मेरा दिल यार का दीवाना’ आशा भोसले ने गाए थे।

07:20 PM 13/04/26
अनुराधा पौडवाल के लिए भावुक पल
मशहूर सिंगरl अनुराधा पौडवाल दिग्गज गायिका श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। इस दौरान अनुराधा पौडवाल बेहद भावुक नजर आईं। उनके चेहरे पर दुख साफ झलक रहा था।
07:15 PM 13/04/26
अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
आशा भोसले के अंतिम संस्कार की तैयार शुरू हो गई हैं। शाम चार बजे शिवाजी पार्क में होगा।


06:25 PM 13/04/26
रितेश देशमुख ने भी दी अंतिम श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी दिग्गज गायिका आशा भोसले के आवास पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित दी।
05:45 PM 13/04/26
फूट-फूटकर रोईं पोती जनाई
जनाई भोसले अपनी दादी आशा भोसले को देख फूट-फूटकर रोईं है। आशा ताई की लाड़ली पोती बार-बार अपनी दादी के चेहरे को देख रही हैं।

05:25 PM 13/04/26
बेटे की भावुक अपील
उनके बेटे आनंद भोसले ने फैंस और आम लोगों से एक अहम अपील की है। उन्होंने बताया कि आशा भोसले का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में किया जाएगा, लेकिन वहां भीड़भाड़ से बचने के लिए लोगों से वहां इकट्ठा न होने की रिक्वेस्ट की गई है।
05:15 PM 13/04/26
एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
04:45 PM 13/04/26
पूर्व क्रिकेटर ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। यह दृश्य बेहद भावुक था, जहां एक महान खिलाड़ी ने एक महान आवाज को अंतिम विदाई दी।

सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूब गया है। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद सोमवार सुबह से उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए फिल्मी जगत और राजनीतिक क्षेत्र से लगातार हस्तियों का पहुंचना जारी रहा।
आज जब आशा ताई अपनी अंतिम यात्रा पर निकलीं, तो उनका मोक्ष रथ सफेद और पीले फूलों से सुसज्जित था मानो सुरों की एक पूरी दुनिया उन्हें विदा कर रही हो।
मुंबई की सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर आंख नम दिखाई दी। शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहां वे पंचतत्व में विलीन हो गईं। यह क्षण सिर्फ एक विदाई नहीं, बल्कि भारतीय संगीत इतिहास के एक सुनहरे अध्याय के समापन जैसा रहा, जिसे आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।
उनके निधन की खबर ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है। संगीत प्रेमियों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक, हर जगह एक खालीपन महसूस किया जा रहा है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 अप्रैल की शाम उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। उन्हें तुरंत इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। परिवार ने बताया कि यह समय उनके लिए बेहद कठिन और भावनात्मक है।

आशा भोसले सिर्फ एक नाम नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की एक पूरी परंपरा थीं। उन्होंने लगभग 20 भाषाओं में 12,000 से अधिक गीत गाए। उनकी आवाज हर दौर में, हर पीढ़ी में गूंजती रही। अपने लंबे करियर में उन्हें कई बड़े सम्मान मिले, जिनमें पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं। उनकी पहचान सिर्फ एक प्लेबैक सिंगर तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे भारतीय फिल्म संगीत की एक मजबूत नींव बन गईं।
यह भी पढ़ें: नहीं रहीं सुरों की मल्लिका... आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, बेटे ने बताया कब होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का जाना केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं है, बल्कि भारतीय संगीत के एक सुनहरे युग का अंत है। उनकी आवाज अब भी फिल्मों, रेडियो और दिलों में जीवित रहेगी। वे चली गईं, लेकिन उनके गाने, उनकी शैली और उनका जादू हमेशा लोगों के साथ रहेगा।











