PlayBreaking News

आशा भोसले के निधन पर PM मोदी भावुक,बोले- उनके गीत हमेशा गूंजते रहेंगे; अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। जानिए मोदी, अमित शाह, योगी और अन्य नेताओं ने क्या कहा और कैसे उनके योगदान को याद किया गया।
Follow on Google News
बोले- उनके गीत हमेशा गूंजते रहेंगे; अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी सुरीली आवाज से दशकों तक लोगों के दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक का माहौल बन गया। उनके जाने से संगीत की दुनिया को एक बड़ा झटका लगा है। सिर्फ कलाकार ही नहीं, बल्कि देश के बड़े राजनीतिक नेता भी इस खबर से भावुक नजर आए। प्रधानमंत्री से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को देश के लिए अमूल्य बताया।

PM मोदी ने साझा की यादें, जताया गहरा दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर आशा भोसले के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दशकों तक फैले उनके असाधारण संगीतमय सफर ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। 

Twitter Post

उनके गीत लोगों की जिंदगी में हमेशा गूंजते रहेंगे

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वे उनके साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि आशा भोसले के गीत आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे और उनकी आवाज हमेशा लोगों की जिंदगी में गूंजती रहेगी। साथ ही उन्होंने उनके परिवार और फैंस के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

अमित शाह ने कहा-हर संगीत प्रेमी के लिए दुखद दिन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस खबर पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह दिन हर भारतीय और खासकर संगीत प्रेमियों के लिए बेहद दुखद है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं।

Twitter Post

ममता बनर्जी ने बताया प्रेरणादायक गायिका

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले एक ऐसी गायिका थीं, जिन्होंने अपनी आवाज से पीढ़ियों तक लोगों के दिलों पर राज किया। उनके अनुसार, वह सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी थीं, जिनसे नई पीढ़ी को सीख मिलती रहेगी।

Twitter Post

योगी आदित्यनाथ ने कहा-कला जगत की अपूरणीय क्षति

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, भारतीय संगीत जगत की स्वर-सम्राज्ञी, महान सुर-साधिका, पद्म विभूषण आशा भोसले जी का निधन बहुत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उनकी अद्वितीय गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां दीं। उनकी मधुर आवाज हमेशा देश वासियों के मन में गूंजती रहेगी। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों और फैंस को ये अपार दुख सहन करने की शक्ति दे। 

पीयूष गोयल ने कहा-भावनाओं से जुड़ी थी उनकी आवाज

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर आशा भोसले की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि मधुर आवाज और अद्वितीय गायकी की प्रतिमूर्ति दीदी आशा भोसले जी ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी आवाज सिर्फ सुरों का संगम नहीं, बल्कि भावनाओं का ऐसा अनकहा रिश्ता है जिसे शब्दों में बांध पाना मुमकिन नहीं है।

Twitter Post

नितिन गडकरी ने जताया व्यक्तिगत दुख

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी लिखा कि भारतीय संगीत जगत की मशहूर और दिग्गज हस्ती गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन का समाचार बहुत दुखद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके साथ मेरे पारिवारिक रिश्ते रहे हैं।

देवेंद्र फडणवीस बोले- संगीत का दूसरा सितारा भी खामोश

महराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी आशा भोसले को भावभानी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने  कहा कि पूरे भारत के लिए विश्व के संगीत प्रेमियों के लिए बहुत ही दुख की बेला है। सबसे वर्सेटाइल आर्टिस्ट में जिनको जाना गया ऐसी आशा ताई भोसले इनका दुखद निधन हुआ है। भारत के इतिहास में उन्होंने जो संगीत की सेवा की है, मंगेशकर परिवार ने संगीत की जो सेवा की है, लता दीदी के रूप में पहले सितारा पहला तारा लुप्त होते हमने देखा और आज संगीत का दूसरा तारा भी खामोश हो गया है, इसका हम सब को दुख है।

Breaking News

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, 'संगीत की महारानी आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनकी बहुमुखी आवाज ने भारतीय सिनेमा के युगों को परिभाषित किया और पीढ़ियों से अरबों दिलों को छुआ।

जिष्णु देव वर्मा ने भी शोक व्यक्त किया

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले भारत की सबसे कुशल और बहुमुखी प्लेबैक सिंगर्स में से एक थीं। उनकी सुरीली आवाज, कई शैलियों में गाने की उनकी काबिलियत और भारतीय संगीत में उनके योगदान ने भारत और दुनिया भर में म्यूजित लवर्स की पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी है।

ये भी पढ़ें: आशा भोसले: संघर्ष से शिखर तक का सफर, 10 साल की उम्र में डेब्यू और 8 दशकों में 12,000 गानों का बनाया कीर्तिमान

अन्य नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

कई अन्य नेताओं और सार्वजनिक हस्तियों ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। सभी ने एक सुर में कहा कि उनका जाना सिर्फ एक कलाकार का नहीं, बल्कि एक पूरे युग का अंत है। उनकी बहुमुखी आवाज, अलग-अलग तरह के गानों में महारत और लंबे करियर ने उन्हें खास बनाया। यही वजह है कि उनका प्रभाव सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में महसूस किया जाता रहा।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts