Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Rain:दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच आई बारिश से राजधानी के मौसम में ठंडक घुल गई।
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट

दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। शाम होते-होते तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही से मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश शुरू होने के बाद लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की।

कई इलाकों में तेज बारिश और हवाएं

दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। कई जगहों पर अचानक मौसम बदलने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से चलना पड़ा। वहीं तेज हवा और बारिश के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: CSIR UGC-NET June 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए परीक्षा तारीख

तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पालम में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। लोदी रोड इलाके में पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। लगातार चल रही गर्म हवाओं के बीच बारिश आने से तापमान में राहत देखने को मिली है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।

कई इलाकों में गिरा पानी 

दिल्ली रिज इलाके में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। शाम के समय तेज हवाओं और गरज-चमक ने पूरे माहौल को बदल दिया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: Power Cut Alert! भोपाल के 20 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती, जानिए कहां और कितने समय बंद रहेगी सप्लाई

एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

खराब मौसम को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि गरज-चमक और खराब मौसम की वजह से कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। ग्राउंड टीमें यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में जुटी हुई हैं। यात्रियों को अपनी फ्लाइट की ताजा जानकारी एयरलाइन से लेते रहने की सलाह दी गई है।

यात्रियों को वैकल्पिक साधन अपनाने की सलाह

एडवाइजरी में यात्रियों से कहा गया है कि संभावित देरी से बचने के लिए वे दिल्ली मेट्रो सहित अन्य वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करें। बारिश और ट्रैफिक जाम के कारण एयरपोर्ट पहुंचने में ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

गर्मी से मिली राहत

लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच आई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ था। ऐसे में अचानक बदले मौसम ने लोगों को सुकून पहुंचाया। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts