People's Update
Tuesday, April 14, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 14, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    पीथमपुर में धमाका: कचरा निपटान के दौरान 4 की मौत
    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हो गया उद्घाटन, पीएम मोदी ने किया लोकार्पण
    एस जयशंकर ने इजरायली विदेश मंत्री से की बात, होर्मुज संकट पर भी हुई चर्चा
    अमेरिका-ईरान कर रहे सीजफायर के विकल्पों की तलाश
    बिहार: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और पर्यवेक्षक बनाए गए शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंचे
    तेल संकट के बीच चीन का एक्सपोर्ट ग्रोथ गिरा, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ी
    महिला आरक्षण अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों पर कल होगी INDIA ब्लॉक की बैठक
    लेबनान: हिजबुल्लाह ने इजरायली आर्टिलरी पोजीशन पर मिसाइल हमला किया
    PM मोदी का सहारनपुर में रोड शो शुरू,दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
    सिद्धारमैया ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते अपने राजनीतिक सचिव नज़ीर अहमद को पद से हटाया
    AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु में DMK के लिए प्रचार करेंगे
    नोएडा फेस 2 में प्रोटेस्ट जारी, 20 हजार सैलरी की मांग पर अड़े कर्मचारी
    PM मोदी आज नमो एप के माध्यम से पश्चिम बंगाल के बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
    फिर बातचीत की टेबल पर आ सकते हैं अमेरिका-ईरान, गुरुवार से शुरू होगा वार्ता का नया दौर
    यूपी सरकार ने श्रमिकों के असंतोष के बाद देर रात न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की
    अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का एक नया दौर गुरुवार से हो शुरू हो सकता है
    चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग ने बीजिंग में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की
    ईरान ने मिडिल-ईस्ट के 5 देशों से मुआवजे की मांग की
    पीएम मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
    बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
    मनोरंजन

    नहीं रहीं सुरों की मल्लिका...आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, बेटे ने बताया कब होगा अंतिम संस्कार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। 12,000 से ज्यादा गानों की विरासत छोड़ने वाली इस महान सिंगर के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। जानिए उनके जीवन और करियर की खास बातें।
    Publish Date: 12 Apr 2026, 1:01 PM (IST)Updated On: 14 Apr 2026, 1:48 PM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      एक आवाज… जिसने हर दौर को अपना बना लिया। एक नाम… जो हर पीढ़ी की प्लेलिस्ट में आज भी जिंदा है। हिंदी सिनेमा की आवाज, जिसने दशकों तक हर दिल को छुआ… अब खामोश हो गई है। भारतीय संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली महान गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

      कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन?

      रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले ने अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, साथ ही सीने में तकलीफ की शिकायत भी थी।

      पहले उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि उन्हें केवल थकान और हल्की चेस्ट प्रॉब्लम है और वह जल्द ठीक हो जाएंगी, लेकिन अचानक आई इस खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया। उनके बेटे आनंद भोसले के अनुसार, अंतिम दर्शन के लिए लोग सोमवार सुबह 11 बजे उनके घर पहुंच सकते हैं और शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

      इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर

      जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कई बड़े कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को अमर बताया।

      /img/10/1775978966533

      12,000 से ज्यादा गानों की बेमिसाल विरासत

      आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उनकी आवाज हर मूड, हर जॉनर और हर दौर में फिट बैठती थी। उनके कुछ आइकॉनिक गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं-

      • दम मारो दम
      • पिया तू अब तो आजा
      • चुरा लिया है तुमने

      इन गानों ने उन्हें सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि एक लीजेंड बना दिया।

      संघर्ष से भरा रहा जिंदगी का सफर

      8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में जन्मीं आशा भोसले, मशहूर थिएटर आर्टिस्ट और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं। वह महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। जब वह केवल 9 साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया। परिवार की जिम्मेदारी अचानक उन पर और उनकी बहन पर आ गई। इसी वजह से उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही सिंगिंग शुरू कर दी।

      /img/10/1775980785241

      कम उम्र में शादी और मुश्किल भरा वैवाहिक जीवन

      महज 16 साल की उम्र में उन्होंने अपनी बहन के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से भागकर शादी कर ली। यह रिश्ता परिवार की मर्जी के खिलाफ था, जिसके कारण उनसे दूरी भी बन गई। शादी के बाद उनका जीवन आसान नहीं रहा। उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा और एक समय ऐसा भी आया जब वह पूरी तरह टूट गईं। 1960 में उन्होंने अपने पहले पति से अलग होने का फैसला लिया। तीन बच्चों के साथ जब वह वापस अपने मायके लौटीं, तब धीरे-धीरे परिवार के रिश्ते फिर से सामान्य होने लगे।

      /img/10/1775980884000

      आशा भोसले और आरडी बर्मन (पंचम दा)

      आरडी बर्मन से प्यार और दूसरी शादी

      उनकी जिंदगी में फिर एक नया मोड़ आया जब उनकी मुलाकात मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन से हुई। दोनों की मुलाकात 1956 में हुई और फिल्म तीसरी मंजिल (1966) के दौरान उनकी जोड़ी सुपरहिट हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, बर्मन की मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं, लेकिन बाद में 1980 में दोनों ने शादी कर ली। यह रिश्ता उनके जीवन का सबसे मजबूत सहारा बना।

      करियर की शुरुआत से सुपरस्टारडम तक

      आशा भोसले ने 1940 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की। शुरुआत में उन्हें छोटे बजट की फिल्मों में गाने का मौका मिला।

      • 1943: पहली मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ में गाना
      • 1948: हिंदी फिल्म ‘चुनरिया’ में पहला गीत
      • 1952: फिल्म ‘संगदिल’ से पहचान
      • 1957: फिल्म ‘नया दौर’ से बड़ी सफलता

      उन्होंने बिमल रॉय और राज कपूर जैसे दिग्गजों के साथ काम किया।

      /img/10/1775981061921

      आशा भोसले की जोड़ी मोहम्मद रफी के साथ बेहद लोकप्रिय रही।

      मोहम्मद रफी के साथ सुपरहिट जोड़ी

      आशा भोसले की जोड़ी मोहम्मद रफी के साथ बेहद लोकप्रिय रही। दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट गाने दिए, जिनमें शामिल हैं-

      • मांग के साथ तुम्हारा
      • साथी हाथ बढ़ाना
      • उड़े जब जब जुल्फें तेरी

      इन गानों ने उन्हें हर घर में पहचान दिलाई।

      डांस नंबर और वेस्टर्न म्यूजिक में महारत

      1960-70 के दशक में आशा भोसले ने बॉलीवुड में डांस नंबर को नई पहचान दी। आजा आजा, ओ हसीना जुल्फों वाली और ये मेरा दिल जैसे गानों ने उन्हें ‘क्वीन ऑफ वर्सेटिलिटी’ बना दिया। खास बात यह रही कि, उन्होंने वेस्टर्न म्यूजिक को भी भारतीय अंदाज में ढालकर पेश किया।

      यह भी पढ़ें: जिसे ठुकराया, वही बनी लीजेंड! बचपन से सुरों में बसी थी जिंदगी, अब हमेशा के लिए खामोश हुईं आशा भोसले

      गजल गायिकी में भी दिखाया कमाल

      1981 में फिल्म उमराव जान के जरिए उन्होंने गजल गायिकी में कदम रखा। दिल चीज क्या है, इन आंखों की मस्ती के जैसे गानों ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिलाया। इसके बाद फिल्म इजाजत के मेरा कुछ सामान के लिए भी उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

      2000 के बाद भी बरकरार रहा आवाज का जादू

      90 के दशक और 2000 के बाद भी आशा भोसले ने अपनी आवाज का जादू बरकरार रखा।

      • तन्हा तन्हा (रंगीला)
      • राधा कैसे न जले (लगान)
      • कमबख्त इश्क

      इन गानों ने साबित किया कि उनकी आवाज हर दौर में फिट बैठती है।

      /img/10/1775981215854

      जब आवाज को कहा गया ‘खराब’

      एक समय ऐसा भी था जब उनकी आवाज को खराब बताकर उन्हें रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर कर दिया गया था। 1947 में किशोर कुमार के साथ रिकॉर्डिंग के दौरान साउंड रिकॉर्डिस्ट ने कहा था कि, उनकी आवाज गाने के लायक नहीं है। लेकिन समय ने साबित किया कि वही आवाज आगे चलकर इतिहास बन गई।

      अवॉर्ड्स और उपलब्धियां 

      साल

      उपलब्धि

      1997

      ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन

      2000

      दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

      2008

      पद्म विभूषण

      2011

      गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

      इंटरेस्टिंग फैक्ट्स 

      • 20 से ज्यादा भाषाओं में गाने
      • 12,000 से ज्यादा गानों का रिकॉर्ड
      • 79 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू
      • 2020 में यूट्यूब चैनल लॉन्च
      • 90 से ज्यादा की उम्र में भी लाइव परफॉर्मेंस

      जनवरी 2025 में दुबई में उन्होंने लाइव कॉन्सर्ट किया था, जिसमें उन्होंने नई पीढ़ी के गाने भी गाए। उनकी ऊर्जा और जुनून देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

      एक युग का अंत, लेकिन आवाज अमर

      आशा भोसले सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक भावना थीं। उन्होंने हर गाने में अपनी आत्मा डाली और उसे अमर बना दिया। उनका जाना भारतीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Asha Bhosle

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      210 KM लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बना हकीकत

      दिल्ली से देहरादून सिर्फ 3 घंटे!210 KM लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बना हकीकत

      पीथमपुर में भीषण विस्फोट, 4 की मौत, यूनियन कार्बाइड कचरे के निपटान के दौरान हादसा

      इंदौर:पीथमपुर में भीषण विस्फोट, 4 की मौत, यूनियन कार्बाइड कचरे के निपटान के दौरान हादसा

      सम्राट चौधरी बनेंगे CM? डिप्टी की रेस में कौन आगे?

      शाम होते ही बदलेगी तस्वीर!सम्राट चौधरी बनेंगे CM? डिप्टी की रेस में कौन आगे?

      सूझबूझ से भागी 11 साल की मासूम, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

      Ice Cream के बहाने दरिंदगी की कोशिश :सूझबूझ से भागी 11 साल की मासूम, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

      मुरैना अस्पताल में मोबाइल टॉर्च से हुआ इलाज, जिम्मेदार कौन?

      जेनरेटर-सोलर सब फेल!मुरैना अस्पताल में मोबाइल टॉर्च से हुआ इलाज, जिम्मेदार कौन?

      प्रदेश में बढ़ी गर्मी… कई जिलों में पारा 40°C पार, 16 अप्रैल से लू का अलर्ट

      MP Weather Update :प्रदेश में बढ़ी गर्मी… कई जिलों में पारा 40°C पार, 16 अप्रैल से लू का अलर्ट

      मां को मिली कस्टडी, पिता से अलग होते ही बिलख पड़ा मासूम, VIDEO VIRAL

      'मुझे पापा चाहिए…!'मां को मिली कस्टडी, पिता से अलग होते ही बिलख पड़ा मासूम, VIDEO VIRAL

      जन्मस्थली महू में उमड़ा जनसैलाब, CM मोहन यादव सहित कई नेता होंगे शामिल; देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन

      अंबेडकर जयंती 2026 :जन्मस्थली महू में उमड़ा जनसैलाब, CM मोहन यादव सहित कई नेता होंगे शामिल; देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन

      अंतिम संबोधन में भावुक हुए नीतीश कुमार, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

      'अब जा रहा हूं मैं...!'अंतिम संबोधन में भावुक हुए नीतीश कुमार, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

      57 केंद्रों पर 23 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी, इंदौर में ‘नो चांस ऑफ एरर’ की तैयारी

      NEET UG 2026:57 केंद्रों पर 23 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी, इंदौर में ‘नो चांस ऑफ एरर’ की तैयारी

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....