Power Cut Alert!भोपाल के 20 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती, जानिए कहां और कितने समय बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल के करीब 20 इलाकों में शुक्रवार को 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण शाहपुरा, चूनाभट्टी, चाणक्यपुरी, विनीतकुंज, पलासी और बड़वई समेत कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम पहले से निपटा लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
भोपाल के 20 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती, जानिए कहां और कितने समय बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल के करीब 20 इलाकों में शुक्रवार को 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

  • खेजड़ा गांव और आसपास के इलाके

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

  • चूनाभट्टी
  • सागर कैम्पस
  • चाणक्यपुरी
  • वर्धमान परिसर
  • गंगौत्री हाइट्स
  • परस्पर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

  • पलासी
  • बड़वई
  • एलेक्सर ग्रीन
  • नाइस स्पेश कॉलोनी
  • राज नगर और आसपास के इलाके

दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक

  • विनीतकुंज
  • इंडस एम्पायर
  • पार्श्व गैलेक्सी
  • अशियाना आंगन
  • शाहपुरा सी सेक्टर और आसपास के क्षेत्र

पहले से करें जरूरी तैयारी

बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि कटौती के दौरान परेशानी से बचने के लिए मोबाइल, इनवर्टर और अन्य जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें। साथ ही जरूरी घरेलू और ऑफिस के काम समय रहते पूरा कर लें।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts