PlayBreaking News

आसाराम की तबीयत बिगड़ी, सुरक्षा के बीच जोधपुर सेंट्रल जेल से भेजा अस्पताल, इलाज जारी

Follow on Google News
आसाराम की तबीयत बिगड़ी, सुरक्षा के बीच जोधपुर सेंट्रल जेल से भेजा अस्पताल, इलाज जारी
जोधपुर। जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर करने के करीब नौ घंटे बाद आसाराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मंगलवार रात करीब 11 बजे उनकी स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में उन्हें जोधपुर के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी तबीयत अचानक क्यों खराब हुई। अस्पताल में भर्ती होने का एक कारण उनके पैर में बंधा हुआ प्लास्टर भी हो सकता है, जो सरेंडर के समय देखा गया था।

हाई कोर्ट में आज जमानत याचिका पर सुनवाई

आसाराम की जमानत अवधि बढ़ाने को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट में आज दोपहर लंच के बाद सुनवाई होगी। उनके वकील ने मेडिकल रिपोर्ट को अदालत में प्रस्तुत किया है, जिसके आधार पर गुजरात हाई कोर्ट ने पहले ही तीन महीने की जमानत दी थी। चूंकि आसाराम अलग-अलग मामलों में दो राज्यों में दोषी हैं, उन्हें दोनों राज्यों की अदालतों से जमानत की आवश्यकता है। अगर जमानत मंजूर हो जाती है, तो वे जेल से बाहर रहकर अपना इलाज करवा सकेंगे। यदि जमानत खारिज होती है, तो उन्हें जेल में ही रहना होगा और इसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं।

आसाराम ने दिया मौलिक अधिकारों का हवाला

आसाराम ने जमानत याचिका में अपने मौलिक अधिकारों का हवाला दिया और कहा कि उनकी उम्र 86 साल है और इस उम्र में कोई भी गंभीर सर्जरी सहन करना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 21 का जिक्र करते हुए तर्क दिया कि दोषियों के भी अधिकार होते हैं और यदि किसी को इलाज की जरूरत है, तो यह उसका अधिकार है।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे आसाराम

जोधपुर एम्स की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक आसाराम को कोरोनरी आर्टरी डिजीज  जैसी गंभीर बीमारी है और वे हाई रिस्क श्रेणी में आते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें विशेष नर्सिंग देखभाल, लगातार निगरानी और डॉक्टरों की काउंसलिंग की आवश्यकता है। आसाराम के वकील का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में यह साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज के लिए उनकी जमानत दी जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक : लोन नही मिलने पर लूटी बैंक, 17 किलो सोना चुराया, मनी हाइस्ट सीरीज से आइडिया लेकर यूट्यूब पर वीडियो देख बनाया प्लान

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts