PlayBreaking News

मनोरंजन जगत में ओमिक्रॉन की एंट्री: एक्टर अर्जुन बिजलानी नए वैरिएंट से संक्रमित, बोले- ये घातक नहीं है, लेकिन...

Follow on Google News
मनोरंजन जगत में भी कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। टीवी एक्टर और रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 के विजेता अर्जुन बिजलानी ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी फैंस को दी थी। अर्जुन ने मीडिया को बताया कि संक्रमण की शुरुआत में गले में सूजन और दर्द के साथ हुई। फिलहाल वे होम क्वॉरैंटाइन हैं।

अर्जुन को है इस बात का दुख

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया कि, "परिवार से दूर रहना कोई समस्या नहीं है, समस्या यह है कि मैं एक ही घर में अलग कमरे में हूं। मैं उनसे मिल नहीं सकता, मैं अपने बेटे अयान के करीब नहीं जा सकता। यह छुट्टियों का मौसम है और हमारी बहुत सारी प्लानिंग्स थीं। लेकिन सब बेकार चला गया।" [embed]https://www.instagram.com/p/CYDTAsBq864/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

ओमिक्रॉन से घबराने की जरूरत नहीं- अर्जुन

अर्जुन ने कहा, "मैं लोगों को बताना चाहूंगा कि यह नया वायरस घातक नहीं है, क्योंकि मैं इसे फील कर रहा हूं। मैं 2-3 दिनों में ठीक हो गया। मुझे नहीं लगता कि हमने इस वायरस की दूसरी लहर में अस्पताल में भर्ती होने की दर देखी है। मुझे नहीं लगता कि घबराने की कोई वजह है, लेकिन हां हम मामलों में इजाफा देख रहे हैं, क्योंकि संक्रमण की दर ज्यादा है। यह पहले वाले वैरिएंट से 3-4 गुना तेज है। यही कारण है कि इतने सारे लोग एक साथ पॉजिटिव आ रहे हैं।" [caption id="attachment_14662" align="aligncenter" width="504"] मां के साथ अर्जुन[/caption]

मां की स्थिति अभी ठीक

अर्जुन की मां को भी कोरोना संक्रमण हुआ है। उन्होंने बताया- मेरी मां डायबिटिक हैं और वे भी कोरोना पॉजिटिव हैं। वो 70 साल की हैं, लेकिन वो अब ठीक हैं। मैं आपको अपना पहला एक्सपीरियंस बता रहा हूं कि मेरी मां के बूढ़ी और डायबिटिक होने के बावजूद वे ठीक हो गईं, इसलिए मेरी सभी से रिक्वेस्ट है घबराएं नहीं, सावधान रहें।

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के केस

महाराष्ट्र में कोरोना और ओमिक्रॉन के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के 4,333 एक्टिव केस हैं। वहीं, ओमिक्रॉन के 450 केस दर्ज किए गए हैं। मुंबई में नए साल के जश्न पर रोक लगाई जा चुकी है। शहर में 7 जनवरी तक धारा 144 लगा दी गई है। ये भी पढ़ें- करण जौहर ने दिल्ली सरकार से की सिनेमाघरों को खोलने की अपील, यूजर्स ने ट्रोल कर कहा- ‘आग लगे बस्ती में..’
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts