Arijit Singh India Tour 2027: 9 शहरों में होगा कॉन्सर्ट, टिकट बिक्री की तारीखें जारी, MP के इंदौर में भी आएंगे अरिजीत सिंह

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे होने के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। अरिजीत सिंह ने 2027 में भारत के 9 शहरों में बड़े कॉन्सर्ट करने का ऐलान किया है। उनका इंडिया टूर जनवरी 2027 से शुरू होकर मई 2027 तक चलेगा। इस दौरान अरिजीत अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, पुणे, इंदौर और हैदराबाद में लाइव परफॉर्म करेंगे। अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर टूर का पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी। उनके ऐलान के बाद फैंस के बीच कॉन्सर्ट को लेकर उत्साह बढ़ गया है। खास बात यह है कि इस टूर में उनके लोकप्रिय गानों के साथ बड़े स्तर का लाइव प्रोडक्शन भी देखने को मिलेगा।
Arijit Singh India Tour 2027 कब से शुरू होगा?
अरिजीत सिंह का India Tour 2027 जनवरी से शुरू होगा और इसका सिलसिला मई 2027 तक चलेगा। यानी फैंस को करीब पांच महीने के दौरान अलग-अलग शहरों में उनके लाइव शो देखने का मौका मिलेगा। इस टूर के जरिए अरिजीत अपने 20 साल के संगीत सफर को फैंस के साथ सेलिब्रेट करेंगे। उनके गानों ने पिछले कई वर्षों में प्यार, ब्रेकअप, दोस्ती और जिंदगी के अलग-अलग पलों को खास बनाया है।
Arijit Singh's Emotional Post : करियर की ऊंचाई पर आखिर अरिजीत ने क्यों लिया संन्यास का फैसला?
किन 9 शहरों में होगा Arijit Singh का कॉन्सर्ट?
अरिजीत सिंह भारत के 9 बड़े शहरों में परफॉर्म करेंगे। टूर में शामिल शहर है-
- अहमदाबाद
- चंडीगढ़
- जयपुर
- मुंबई
- बेंगलुरु
- नई दिल्ली
- पुणे
- इंदौर
- हैदराबाद
Arijit Singh Concert 2027 की टिकट बिक्री कब शुरू होगी?
अरिजीत सिंह इंडिया टूर की टिकट बिक्री चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी। टिकट खरीदने की तारीखें कार्ड होल्डर्स और बाकी लोगों के लिए अलग रखी गई हैं।
टिकट बिक्री की अहम तारीखें
- 10 अक्टूबर: कोटक सॉलिटेयर वीजा क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए प्री-सेल
- 11 अक्टूबर: सभी कोटक वीजा क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए टिकट बिक्री
20 साल के सफर पर क्या बोले अरिजीत सिंह?
म्यूजिक इंडस्ट्री में दो दशक पूरे करने पर अरिजीत सिंह ने अपने सफर को याद करते हुए फैंस के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके 20 साल के संगीत सफर की सबसे खास बात उनके सुनने वाले लोग रहे हैं। अरिजीत ने कहा कि उनके फैंस ने उनके गानों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया है। अब वह पूरे भारत में घूमकर स्टेज पर लोगों के सामने इस प्यार को महसूस करने के लिए उत्साहित हैं। उनके मुताबिक, इस सफर में बहुत सारे गाने, यादें और लोगों से मिलने के मौके जुड़े हैं। यही वजह है कि वह इस टूर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अरिजीत के लोकप्रिय गानों की लाइव प्रस्तुति
इन इंतजामों का उद्देश्य दर्शकों को ऐसा अनुभव देना है, जिसमें म्यूजिक के साथ लाइट और विजुअल इफेक्ट्स भी प्रमुख भूमिका निभाएं।
अरिजीत के गानों से जुड़ी हैं लाखों यादें
अरिजीत सिंह की खासियत सिर्फ उनकी आवाज नहीं, बल्कि उनके गानों का लोगों की निजी जिंदगी से जुड़ जाना भी है। उनके रोमांटिक गाने कपल्स के लिए खास रहे हैं, जबकि उनके दर्द भरे गानों को ब्रेकअप और मुश्किल दौर से गुजर रहे लोगों ने खूब सुना है। देर रात ड्राइव हो, प्यार का इजहार हो या अकेले बैठकर पुरानी यादों को याद करना- अरिजीत के गाने लंबे समय से लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में उनके लाइव कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
इंदौर के फैंस के लिए भी खास मौका
इस टूर में इंदौर को शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश के अरिजीत सिंह फैंस के लिए यह बड़ी खबर है, क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा सिंगर को लाइव सुनने का मौका मिलेगा। इंदौर के अलावा मुंबई, पुणे, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहर भी टूर का हिस्सा हैं। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले फैंस कॉन्सर्ट का हिस्सा बन सकेंगे।
Happy Birthday Arijit Singh: सुरों का बादशाह खामोश, लाखों दिलों की धड़कन बनी आवाज
Arijit Singh India Tour 2027 क्यों है खास?
अरिजीत सिंह का यह टूर उनके 20 साल के म्यूजिक करियर का सेलिब्रेशन है। एक तरफ जहां फैंस उन्हें बड़े मंच पर लाइव सुनेंगे, वहीं दूसरी ओर यह टूर उनके अब तक के संगीत सफर को भी सेलिब्रेट करेगा। जनवरी से मई 2027 तक चलने वाले इस टूर में 9 शहर शामिल हैं। टिकट बिक्री की तारीखों के ऐलान के बाद अब फैंस की नजरें अपने शहर के शो की तारीख, टिकट की कीमत और सीटिंग से जुड़ी जानकारी पर रहेंगी।



















