Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालोद में पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से लौटते वक्त चेहरा-आंख झुलसी, CCTV में भागता दिखा आरोपी, 2 संदिग्ध हिरासत में

आमापारा में दिनदहाड़े छात्रा पर एसिड अटैक से सनसनी, कोंडागांव में बस से पकड़े गए दो संदिग्धों से पूछताछ,बालोद में सोमवार दोपहर 22 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक की घटना से सनसनी फैल गई। छात्रा आमापारा लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी, तभी सिंचाई कॉलोनी के पास एक युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया। हमले में उसका चेहरा, आंख के आसपास और शरीर का दाहिना हिस्सा झुलस गया।
बालोद में पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से लौटते वक्त चेहरा-आंख झुलसी, CCTV में भागता दिखा आरोपी, 2 संदिग्ध हिरासत में

रायपुर/ बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार दोपहर एक छात्रा पर एसिड अटैक की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आमापारा इलाके में लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही 22 वर्षीय छात्रा पर एक युवक ने कथित तौर पर एसिड फेंक दिया। हमले में छात्रा का चेहरा, आंख के आसपास और शरीर का दाहिना हिस्सा झुलस गया। गंभीर हालत में उसे रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद CCTV फुटेज में एक संदिग्ध युवक भागता दिखाई दिया, जबकि कोंडागांव पुलिस ने महिंद्रा बस से दो संदिग्धों को पकड़ा है।

लाइब्रेरी से निकली, रास्ते में हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक छात्रा आमापारा स्थित लाइब्रेरी से पढ़ाई कर सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया। घटना आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने की बताई जा रही है।

/img/129/1791272246678

संबंधित खबर: Durg Bhilai: कांवड़ यात्रा में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चे भी झुलसे

एसिड पड़ते ही चीखने लगी छात्रा

हमले के बाद छात्रा तेज जलन से चीखने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती इलाज बालोद जिला अस्पताल में किया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया।

/img/129/1791272252684

चेहरा और आंख के आसपास गंभीर झुलसने के निशान

पुलिस के अनुसार एसिड से छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। चेहरे और आंख के आसपास भी जलने के निशान बताए गए हैं। छात्रा बालोद शहर में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की बेटी बताई जा रही है।

CCTV में भागता नजर आया संदिग्ध

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में वारदात के बाद एक युवक भागता हुआ दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इसी आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

संबंधित खबर: रेप पीड़िता पर बदमाशों ने फेंका एसिड, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपी आमापारा केनाल की ओर भागा

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक पैदल ही आमापारा केनाल की ओर भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच तेज कर दी है और संदिग्धों की तलाश में अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।

कोंडागांव में बस से पकड़े गए 2 संदिग्ध

मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए कोंडागांव पुलिस ने दो संदिग्धों को महिंद्रा बस से पकड़ा है। कोंडागांव पुलिस इंस्पेक्टर सौरभ उपाध्याय के मुताबिक बालोद पुलिस से मिली सूचना के आधार पर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। इनमें एक महिला के शामिल होने की भी जानकारी है।

/img/129/1791272249804

बालोद पुलिस को दी गई सूचना, पूछताछ जारी

दोनों संदिग्धों को पकड़े जाने की सूचना बालोद पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों का वारदात से क्या संबंध है। पुलिस जांच के बाद ही उनकी भूमिका स्पष्ट करेगी।

हमले की वजह और इस्तेमाल पदार्थ पर जांच

एसिड अटैक की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि छात्रा पर किस प्रकार का पदार्थ फेंका गया था और हमले के पीछे क्या कारण था। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

/img/129/1791272386971

संबंधित खबर: जबलपुर में सहेली ने ही किया एसिड अटैक, ‘सरप्राइज’ बोलकर बाहर बुलाया और फेंक दिया तेजाब, 50% युवती झुलसी

घटनास्थल सील, सबूत जुटा रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts