People's Update
Sunday, April 19, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, April 19, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ED ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर के आवास पर छापा मारा
    उत्तर कोरिया ने समुद्र की तरफ बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
    उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन श्रीलंका की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए रवाना
    मध्य प्रदेश

    जैविक खेती से बदली जिंदगी:अर्चना सोनी बनीं किसानों के लिए मिसाल, 80 किसानों को दिया रोजगार का रास्ता

    जबलपुर की महिला कृषक अर्चना सोनी ने जैविक खेती के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। कोरोना के बाद जब लोगों में सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ी, तब अर्चना ने इस मौके को अवसर में बदला और आज वे न सिर्फ खुद सालाना 7-8 लाख रुपए की आय अर्जित कर रही हैं।
    Publish Date: 19 Apr 2026, 6:30 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News

    सतीश श्रीवास्तव, जबलपुर। शहर की महिला कृषक अर्चना सोनी ने जैविक खेती के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। कोरोना के बाद जब लोगों में सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ी तब अर्चना ने इस मौके को अवसर में बदला और आज वे न सिर्फ खुद सालाना 7-8 लाख रुपए की आय अर्जित कर रही हैं बल्कि 80 किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से भी जोड़ चुकी हैं। अर्चना का मानना है कि 'सेहत ही सबसे बड़ी पूंजी है' और इसी सोच के साथ उन्होंने पिछले करीब एक दशक से जैविक खेती को अपनाया। आज उनके प्रयासों से कई परिवारों की आय का जरिया तैयार हुआ है।

    /img/116/1776523884836

    पिता के इलाज से मिली प्रेरणा, 2015 से शुरू किया सफर

    अर्चना बताती हैं कि साल 2015 में उनके पिता के इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जैविक उत्पादों के सेवन की सलाह दी थी। यहीं से उन्होंने जैविक खेती को गंभीरता से अपनाने का फैसला किया। धीरे-धीरे उन्होंने इसे अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया और लगातार प्रयोग करते हुए आज एक सफल मॉडल तैयार कर दिया।

    80 किसानों को दिया प्रशिक्षण, रोजगार से भी जोड़ा

    जबलपुर के खजरी खिरिया स्थित अपने फार्म हाउस से अर्चना अब तक 80 किसानों को जैविक खेती की ट्रेनिंग दे चुकी हैं। इन किसानों को सिर्फ तकनीक ही नहीं सिखाई गई बल्कि उन्हें बाजार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने में भी मदद की गई है।

    /img/116/1776523894200

    खुद तैयार करती हैं खाद, गौ पालन से घटाई लागत

    करीब 4 एकड़ जमीन पर खेती कर रहीं अर्चना 6 गायों का पालन करती हैं और गोबर से खुद जैविक खाद तैयार करती हैं। इससे खेती की लागत कम होती है और उत्पादन पूरी तरह प्राकृतिक बना रहता है। यह मॉडल दूसरे किसानों के लिए भी काफी उपयोगी साबित हो रहा है।

    /img/116/1776523932279

    मिलेट्स से बने व्यंजनों की बढ़ी मांग

    अर्चना सिर्फ खेती तक सीमित नहीं हैं बल्कि वे मिलेट्स से बने कई आकर्षक व्यंजन भी तैयार करती हैं। बर्थडे केक, पिज्जा, बर्गर, इडली और सत्तू जैसे उत्पाद बाजार में खूब पसंद किए जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री को भी प्राकृतिक सत्तू भेंट किया था, जिससे उनकी पहल को और पहचान मिली।

    उत्पादन में तीन गुना तक बढ़ोतरी

    शुरुआत में जहां एक एकड़ में 4-5 क्विंटल उत्पादन होता था, वहीं अब यह बढ़कर 14-15 क्विंटल प्रति एकड़ तक पहुंच गया है। चार एकड़ में कुल 65-70 क्विंटल तक पैदावार हो रही है। अर्चना साल में तीन फसलें लेती हैं जिनमें गेहूं, धान, मूंग और सब्जियां शामिल हैं।

    प्रदेश से बाहर तक पहुंचा कारोबार

    अर्चना के जैविक उत्पाद अब मध्यप्रदेश से बाहर दिल्ली, झारखंड और छत्तीसगढ़ तक भेजे जा रहे हैं। इससे उनकी पहचान लगातार बढ़ रही है और बाजार का दायरा भी विस्तृत हो रहा है।

    कत्थक के जरिए संस्कृति से भी जुड़ाव

    खेती के साथ-साथ अर्चना सोनी संगीत में एमए कर चुकी हैं और कत्थक नृत्य में भी पारंगत हैं। वे ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों को नि:शुल्क कत्थक सिखाती हैं। पहले वे स्कूलों में प्रशिक्षण देती थीं, लेकिन अब घर से ही यह काम जारी रखे हुए हैं।

    ये भी पढ़ें: मैहर में सनसनी : स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा का अपहरण, रातभर सर्च के बाद बंद मकान से बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    जैविक बाजार बना पहचान का मंच

    हर रविवार को लगने वाले जैविक बाजार में अर्चना अपने उत्पादों का प्रदर्शन करती हैं और किसानों को जैविक खेती के लिए मार्गदर्शन देती हैं। इच्छुक किसानों को उनके फार्म हाउस पर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है। उप संचालक कृषि एसके निगम के मुताबिक, अर्चना सोनी ने जैविक बाजार के माध्यम से न सिर्फ लोगों को बेहतर उत्पाद दिए हैं, बल्कि किसानों को नई दिशा भी दी है।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Indian farmer success story

    farmer empowerment India

    female farmer India

    Archana Soni

    Jabalpur

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    भोपाल से चंदेरी और ओरछा जाना होगा आसान, मुख्यमंत्री करेंगे नए सेक्टर का शुभारंभ

    मिनटों में दर्शन, हेलीकॉप्टर से सफर!भोपाल से चंदेरी और ओरछा जाना होगा आसान, मुख्यमंत्री करेंगे नए सेक्टर का शुभारंभ

    जंग जैसे हालात में ‘देश गरिमा’ ने खतरे के बीच पार किया होर्मुज

    Hormuz Crisis:जंग जैसे हालात में ‘देश गरिमा’ ने खतरे के बीच पार किया होर्मुज

    पैसा बरसेगा या खाली होगी जेब? इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

    Aaj Ka Rashifal 19 April:पैसा बरसेगा या खाली होगी जेब? इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

    कैंसर और ब्रेन बीमारियों में साउंड और चैंटिंग थैरेपी से फास्ट रिकवरी, कई मरीज हो रहे ठीक

    भोपाल:कैंसर और ब्रेन बीमारियों में साउंड और चैंटिंग थैरेपी से फास्ट रिकवरी, कई मरीज हो रहे ठीक

    सरकार की योजनाएं से आत्मनिर्भर बनी और रोजगार के द्वार भी खोले, पीपुल्स समाचार में पढ़िए तीन महिलाओं की सक्सेस स्टोरी

    संडे पॉजिटिव स्टोरी :सरकार की योजनाएं से आत्मनिर्भर बनी और रोजगार के द्वार भी खोले, पीपुल्स समाचार में पढ़िए तीन महिलाओं की सक्सेस स्टोरी

    हर तीसरा मरीज चपेट में, जानिए क्या हैं लक्षण

    इंदौर में बढ़ रहे फैटी लिवर के मामले:हर तीसरा मरीज चपेट में, जानिए क्या हैं लक्षण

    बिना दहेज करेंगे शादी, पीले चावल से होगी टीका की रस्म

    ग्वालियर के युवक की मिसाल:बिना दहेज करेंगे शादी, पीले चावल से होगी टीका की रस्म

    ऑरेंज लाइन के लिए करोंद से सुभाष नगर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

    भोपाल मेट्रो:ऑरेंज लाइन के लिए करोंद से सुभाष नगर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

    स्कूल में आग से 500 साइकिलें जलकर खाक, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

    डबरा में बड़ा हादसा:स्कूल में आग से 500 साइकिलें जलकर खाक, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

    आयुष्मान के इर्द-गिर्द कॉमिक कन्फ्यूजन का जाल

    'पति पत्नी और वो 2' का पोस्टर आउट:आयुष्मान के इर्द-गिर्द कॉमिक कन्फ्यूजन का जाल

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....