Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल मेट्रो:ऑरेंज लाइन के लिए करोंद से सुभाष नगर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

भोपाल में मेट्रो परियोजना को गति देने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रस्तावित ऑरेंज लाइन के करोंद से सुभाष नगर तक के मार्ग में आ रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
ऑरेंज लाइन के लिए करोंद से सुभाष नगर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

भोपाल में मेट्रो परियोजना को गति देने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रस्तावित ऑरेंज लाइन के करोंद से सुभाष नगर तक के मार्ग में आ रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में सिंधी कॉलोनी से डीआईजी बंगला तक सड़क चौड़ीकरण के लिए दुकानों के शेड और चबूतरे हटाए जा रहे हैं। नगर निगम और मेट्रो कंपनी की संयुक्त टीम लगातार मौके पर कार्रवाई कर रही है।

निर्माण के साथ-साथ वैकल्पिक रास्तों की तैयारी

अधिकारियों के मुताबिक अतिक्रमण हटाने के साथ ही संबंधित मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण भी किया जा रहा है। इसका मकसद यह है कि मेट्रो निर्माण के दौरान यातायात प्रभावित न हो और लोगों को वैकल्पिक सुगम रास्ता मिल सके।

ये भी पढ़ें: भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन को मंजूरी: 13 हजार वर्ग किमी में फैला नया विकास मॉडल, 6 जिलों के 2510 गांव होंगे शामिल

निशातपुरा ROB के पास भी कार्रवाई

इधर निशातपुरा आरओबी क्षेत्र में भी मेट्रो मार्ग को खाली कराने का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को यहां करीब आधा दर्जन मकानों के सामने से लगभग पांच-पांच फीट हिस्से को तोड़ा गया। यह कदम सड़क चौड़ीकरण और मेट्रो लाइन के लिए जरूरी जगह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

कुछ जगहों पर विरोध, प्रशासन सख्त

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों का विरोध भी सामने आया लेकिन प्रशासन का कहना है कि सभी कार्रवाई नियमानुसार और पूर्व सूचना देकर की जा रही है।

ये भी पढ़ें: डबरा में बड़ा हादसा: स्कूल में आग से 500 साइकिलें जलकर खाक, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने पर फोकस

अधिकारियों का कहना है कि शहर के यातायात को बेहतर बनाने के लिए मेट्रो ऑरेंज लाइन बेहद अहम है। इसलिए हर हाल में तय समय सीमा के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार आने वाले दिनों में भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि मेट्रो निर्माण बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts