मिनटों में दर्शन, हेलीकॉप्टर से सफर!भोपाल से चंदेरी और ओरछा जाना होगा आसान, मुख्यमंत्री करेंगे नए सेक्टर का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ के तहत भोपाल से चंदेरी और ओरछा को जोड़ने वाला नया सेक्टर शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अप्रैल को इस सेवा का शुभारंभ करेंगे, जिससे श्रद्धालु अब कम समय में सीधे श्रीरामराजा मंदिर में दर्शन कर सकेंगे और चंदेरी की ऐतिहासिक विरासत को करीब से महसूस कर पाएंगे।
Follow on Google News
भोपाल से चंदेरी और ओरछा जाना होगा आसान, मुख्यमंत्री करेंगे नए सेक्टर का शुभारंभ
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश में पर्यटन को नई उड़ान देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर से ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ के नए सेक्टर (भोपाल-चंदेरी-ओरछा) का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर वे हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और यात्रियों को बोर्डिंग पास भी सौंपेंगे।

    भोपाल से जुड़ेगी रामराजा नगरी और ऐतिहासिक धरोहर

    नई हेली सेवा भोपाल को ओरछा और चंदेरी जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों से जोड़ेगी। ओरछा को भगवान श्रीराम की राजनगरी के रूप में जाना जाता है, जहां स्थित श्रीरामराजा मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। अब यहां पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: भोपाल मेट्रो: ऑरेंज लाइन के लिए करोंद से सुभाष नगर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

    वहीं, चंदेरी अपनी ऐतिहासिक इमारतों, किलों और खासकर चंदेरी साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यह सेवा पर्यटकों को न सिर्फ इतिहास से जोड़ने का मौका देगी, बल्कि स्थानीय संस्कृति और हस्तशिल्प को करीब से देखने का भी अवसर देगी।

    /img/99/1776567851274

    सप्ताह में 5 दिन मिलेगी सेवा

    यह हेली सेवा सप्ताह में पांच दिन बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार प्लान बनाने में आसानी होगी। समय की बचत के साथ-साथ यह सेवा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम समय में ज्यादा जगह घूमना चाहते हैं या आरामदायक यात्रा पसंद करते हैं।

    किराया और पैकेज की जानकारी

    इस सेवा के तहत भोपाल से चंदेरी जाने का किराया 5,500 रुपए रखा गया है, जबकि भोपाल से ओरछा का किराया 6,500 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा, 14,500 रुपए का एक विशेष पैकेज भी उपलब्ध है, जिसमें यात्रियों को ‘एंड-टू-एंड’ सुविधा दी जाएगी। इस पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें: भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन को मंजूरी: 13 हजार वर्ग किमी में फैला नया विकास मॉडल, 6 जिलों के 2510 गांव होंगे शामिल

    जो पर्यटक सिर्फ हवाई सैर का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए चंदेरी और ओरछा में 3,500 रुपए में ‘जॉय राइड’ भी उपलब्ध है।

    आधुनिक हेलीकॉप्टर और सुरक्षित यात्रा

    यह सेवा पीपीपी मॉडल (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) पर चलाई जा रही है। यात्रा के लिए छह सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा और आराम दोनों सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

    /img/99/1776567862086

    साथ ही, गंतव्य पर होटल, भोजन और स्थानीय घूमने के लिए गाइड की व्यवस्था पहले से तय होगी। इसका मतलब है कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    आसान बुकिंग: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सुविधा

    इस हेली सेवा की बुकिंग करना भी बेहद आसान है। पर्यटक www.flyola.in और IRCTC पोर्टल के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया होने से समय की बचत होती है और पूरी जानकारी भी एक जगह मिल जाती है। यह डिजिटल सुविधा यात्रा को और भी सरल और सुलभ बनाती है।

     पहले से सफल है यह पहल

    ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ की शुरुआत 1 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर की गई थी। शुरुआत के बाद से ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक 2,648 से ज्यादा पर्यटक और श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।

    फिलहाल यह सेवा इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर जैसे धार्मिक स्थलों के साथ-साथ जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़, चित्रकूट और मैहर जैसे वाइल्डलाइफ और पर्यटन स्थलों को भी जोड़ रही है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts