Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैहर में सनसनी :स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा का अपहरण, रातभर सर्च के बाद बंद मकान से बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन के बाद बच्ची को बंद मकान से बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा का अपहरण, रातभर सर्च के बाद बंद मकान से बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मैहर में एक गंभीर घटना सामने आई है। जहां 8वीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। यह घटना अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही गांव की है। जानकारी के अनुसार छात्रा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। घर से स्कूल की दूरी महज 100 मीटर बताई जा रही है, ऐसे में देर होना असामान्य था। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर रात करीब 9 बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में, चलाया सर्च ऑपरेशन

पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पूरे इलाके में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मामले में पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार जांच की और संदिग्ध जगहों की तलाशी ली ताकि बच्ची का सुराग मिल सके। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई। 

बंद मकान से बरामद हुई छात्रा

शनिवार सुबह पुलिस को झुकेही तालाब के पास स्थित बसोर बस्ती में एक बंद मकान से कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद पुलिस ने वहां तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच की। घर के अंदर से छात्रा को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर थी, जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल जांच और देखभाल के लिए भेजा गया। इस बरामदगी को पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: शक ने लिया खौफनाक रूप : वकील परिवार ने महिला सेक्रेटरी के पैरों को बांधकर बैट से पीटा, बोरे में छिपाई लाश

दो आरोपी गिरफ्तार, पहचान हुई

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सनी कोहली (25) और गोलू उर्फ दीपक बसोर (38) के रूप में हुई है। दोनों झुकेही के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कई अहम जानकारी सामने आई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक आरोपी पहले से रिकार्ड में दर्ज

मामले की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी दीपक बसोर पहले से ही पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज है। उस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कटनी जिले का निगरानीशुदा बदमाश बताया जा रहा है। इस बात का ध्यान रखते हुए पुलिस इस केस को और गंभीरता से ले रही है और आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Breaking News

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस केस में पॉक्सो एक्ट और अनय गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस के अनुसार मामले की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएसपी का बयान, पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच 

सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी, ताकि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts