PlayBreaking News

कपूर खानदान की लाडली बनेगीं दुल्हनिया!अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की प्री-वेडिंग रस्में शुरू, तस्वीरें VIRAL 

कपूर परिवार में इन दिनों शादी का माहौल पूरी तरह से छाया हुआ है। फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की प्री-वेडिंग रस्मों की शुरुआत माता की चौकी से हुई, जहां पूरे परिवार ने एक साथ पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
Follow on Google News
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की प्री-वेडिंग रस्में शुरू, तस्वीरें VIRAL 

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर की शादी का जश्न अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। प्री-वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत एक पारंपरिक धार्मिक रस्म माता की चौकी से हुई।

इस खास मौके पर कपूर परिवार के कई सदस्य एक साथ नजर आए। पूरे माहौल में भक्ति, परिवारिक अपनापन और शादी की खुशी साफ झलक रही थी। अंशुला और रोहन ने इस रस्म में पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद परिवार ने इस मौके को संगीत और खुशी के माहौल में बदल दिया।

पारंपरिक अंदाज में दिखा खास नजारा

इस समारोह में कपूर परिवार का बड़ा हिस्सा मौजूद रहा। अभिनेता अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने भी इस पारिवारिक जश्न में हिस्सा लिया। इसके साथ ही शनाया कपूर भी पूरे पारंपरिक लुक में नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस फंक्शन की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें पूरा परिवार भारतीय पारंपरिक परिधानों में मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहा है।

तस्वीरों में संजय कपूर, महीप कपूर और उनके बेटे जहान कपूर भी नजर आए। सभी ने एक साथ पोज दिए और इस खुशी के पल को कैमरे में कैद किया। शनाया ने पोस्ट में लिखा- वी लव यू अंशुला और रोहन।

यह भी पढ़ें: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की भव्य शादी: 5-स्टार होटल में हुआ ग्रैंड सेलिब्रेशन, बॉलीवुड, राजनीति और बिजनेस जगत के दिग्गजों ने बढ़ाई रौनक

/img/99/1782110081309
/img/99/1782110090434 
/img/99/1782110084747

सोशल मीडिया पर छाया कपूर परिवार

शनाया कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन झलकियों में परिवार की एकजुटता और शादी की खुशी साफ दिखाई देती है। पारंपरिक कपड़ों में सजे सभी सदस्य बेहद खुश नजर आए। कहीं हंसी-ठिठोली दिखी, तो कहीं पूजा-पाठ का शांत और आध्यात्मिक माहौल। यह पूरा आयोजन एक परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल बन गया।

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर हुईं भावुक! एक्स-हसबैंड संजय कपूर को याद कर दी श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम स्टोरी में छलका दर्द

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत भक्ति के साथ

अंशुला और रोहन की शादी से पहले की रस्में सिर्फ एक फॉर्मल इवेंट नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और सांस्कृतिक शुरुआत हैं। माता की चौकी के जरिए परिवार ने शादी की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद लिया। पूजा के दौरान दोनों को साथ बैठकर प्रार्थना करते हुए देखा गया।

/img/99/1782110037801

डेटिंग ऐप से लव स्टोरी की शुरुआत

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और रिश्ता गहराता गया। अंशुला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली बातचीत रात 1:15 बजे शुरू हुई थी और वह कई घंटों तक चली थी।

न्यूयॉर्क में हुआ था यादगार प्रपोजल

कपल की लव स्टोरी का सबसे खूबसूरत पल न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में आया। रोहन ने वहीं एक कैसल के सामने उसी खास समय यानी रात 1:15 बजे अंशुला को शादी के लिए प्रपोज किया। यह पल बेहद निजी और भावनात्मक था, जिसे अंशुला ने बाद में दुनिया के सामने साझा किया। इस प्रपोजल ने उनके रिश्ते को एक नई दिशा दी और दोनों ने सगाई कर ली।

पिछले साल हुई थी सगाई, अब शादी

अंशुला और रोहन ने जुलाई 2025 में अपनी सगाई की घोषणा की थी। इसके बाद से ही परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। खबरों के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर के आसपास परिवार के बीच एक छोटा सा गोद धना स्टाइल फंक्शन भी हुआ था, जिसमें केवल करीबी लोग शामिल हुए थे।

बैचलर पार्टी और निजी सेलिब्रेशन भी रहा खास

शादी से पहले अंशुला ने अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी भी सेलिब्रेट की थी। इस पार्टी की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें दोस्तों के साथ मस्ती और खुशी का माहौल दिखाई दिया।

कपूर परिवार की शादी में एकजुटता

इस पूरे जश्न में कपूर परिवार की एकता और पारंपरिक मूल्यों की झलक साफ दिखाई देती है। जहां एक तरफ आधुनिक रिश्तों की शुरुआत डिजिटल दुनिया से हुई, वहीं शादी की शुरुआत पूरी तरह भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार हो रही है। हालांकि इस समारोह में अनिल कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर जैसे परिवार के कुछ सदस्य नजर नहीं आए।

आगे की रस्मों का इंतजार

अब सभी की नजरें आगे होने वाले संगीत, हल्दी और शादी समारोह पर टिकी हैं। कपूर परिवार का यह शादी समारोह पहले ही सोशल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts