PlayBreaking News

मप्र में एक और सोनम :शादी के 25 दिन बाद ही प्रेमी के साथ मिलकर करा दी पति की हत्या

मप्र के सिंगरौली में इंदौर के सोनम-राजा रघुवंशी जैसे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक नवविवाहिता उमा ने अपनी शादी केक 25 दिन बाद ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। उमा ठीक सोनम रघुवंशी की तरह अपने प्रेमी को लोकेशन शेयर कर रही थी।
Follow on Google News
शादी के 25 दिन बाद ही प्रेमी के साथ मिलकर करा दी पति की हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    डिजिटल डेस्क। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी और सोनम जैसे मामलों की याद दिलाने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सिंगरौली में सामने आया है। यहां पति-पत्नी के रिश्ते की आड़ में ऐसा खौफनाक खेल खेला गया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सिंगरौली जिले के रजनिया कटरा जंगल में 8 मार्च को मिली अजय वैश्य की लाश को पहले सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हत्या की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी उमा वैश्य निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।

    Uploaded media

    इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, शादी के बाद बना मौत का प्लान 

    पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला सरई थाना क्षेत्र का है। उमा की शादी 12 फरवरी 2026 को अजय वैश्य से हुई थी, लेकिन वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी। दरअसल उसका प्रेम प्रसंग इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए अमर बहादुर वैश्य से चल रहा था। अमर बहादुर पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है, लेकिन उमा उस पर इस कदर फिदा थी कि उसने अपने पति को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

    मायके बुलाकर रचा गया खौफनाक जाल 

    योजना के तहत उमा ने अजय को फोन कर मायके गन्नई आने के लिए बुलाया। अजय अपनी बाइक से ससुराल के लिए निकल पड़ा, लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है। उमा लगातार अपने प्रेमी और उसके साथी को अजय की लोकेशन भेजती रही। पहले से तय योजना के मुताबिक रजनिया के जंगल में बोलेरो सवार आरोपियों ने अजय को रोक लिया।

    Uploaded media

    ग्लव्स पहनकर गला घोंटा

    जंगल में पहले अजय के साथ मारपीट की गई और फिर ग्लव्स पहनकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात को हादसा दिखाने के लिए आरोपियों ने शव के ऊपर उसकी ही बाइक फेंक दी, ताकि पुलिस इसे सड़क दुर्घटना समझे और मामला वहीं खत्म हो जाए।

    कॉल डिटेल ने खोल दिया राज 

    जब पुलिस को शव मिला तो जांच शुरू हुई। कॉल डिटेल्स खंगालने पर उमा और अमर बहादुर के बीच लगातार बातचीत का खुलासा हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर साजिश की पूरी कहानी सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी उमा वैश्य, उसके प्रेमी अमर बहादुर और सहयोगी चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब यह मामला इलाके में रिश्तों के भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts