Earthquake : मेघालय और लद्दाख के कारगिल में हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

नई दिल्ली। भूकंप के तेज झटके से रविवार को मेघालय और लद्दाख की धरती हिली। भूकंप के तेज झटके से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी भी तरह के जानमाल की नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप पहले मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स में आया। इसके बाद लद्दाख के जिला कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के जिला कारगिल में रविवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। कारगिल में रविवार दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर धरती कांपी। रिक्ट स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसानी की सूचना नहीं है। इससे पहले लद्दाख में 3 जनवरी को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
मेघालय में भूकंप के तेज झटके महसूस
मेघालय में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, आज दोपहर 2:37 बजे मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। फिलहाल, इस भूकंप से अभी तक कोई नुकसान की सूचना नहीं है।
कारगिल में कांपी धरती