PlayBreaking News

फेमस सिंगर Todd Snider का निधन :59 की उम्र में ली अंतिम सांस, परिवार ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

हॉलीवुड के मशहूर सिंगर Todd Snider का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। परिवार ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि, वे हाल ही में घर लौटे थे, लेकिन अचानक सांस लेने में दिक्कत हो के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Follow on Google News
59 की उम्र में ली अंतिम सांस, परिवार ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड से दुखद खबर सामने आई है। अमेरिकी ऑल्ट-कंट्री और अमेरिकाना शैली के जाने-माने गायक-सॉन्गराइटर Todd Snider का निधन हो गया है। उन्होंने 59 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से की। टॉड स्नाइडर के निधन की खबर से फैंस के साथ-साथ हॉलीवुड सितारे भी दुखी हैं।

    इलाज के दौरान हुआ निधन

    Todd Snider को हाल ही में निमोनिया हुआ था। उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद खबर सामने आई की उनका निधन हो गया है। इसके अलावा, हाल ही में उनकी टूर रद्द कर दी गई थी क्योंकि वे Salt Lake City में हुए एक हिंसक हमले में घायल हो गए थे। 

    टॉड स्नाइडर के परिवार ने क्या कहा

    टॉड स्नाइडर के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया, “नमस्ते दोस्तों, परिवार और शिटहाउस क्वायर के सभी सदस्यों, हमें आपसे एक दुखद खबर साझा करनी है। टॉड हाल ही में ठीक होकर घर लौट आए थे, लेकिन जल्द ही उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने लगी। उन्हें हेंडरसनविले, टेनेसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि, उन्हें निमोनिया था, जिसका पहले पता नहीं चल पाया था।

    परिवार ने आगे बताया, निमोनिया का समय पर पता न चल पाने के कारण उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेजा गया। उनकी देखभाल करने वाली टीम और उनके करीबी लोग हर पल उसके साथ थे और पूरा ध्यान रख रहे थे।

    टॉड स्नाइडर के बारे में जानें

    Todd Snider को उनकी बेबाक और ह्यूमरस लिरिक्स के लिए जाना जाता था। उनके गाने जैसे "Alright Guy" और "Beer Run" आज भी उनकी पहचान बने हुए हैं। उनके संगीत और गीतों को बड़े कलाकारों से प्रेरणा मिली, जैसे John Prine, Guy Clark, और Kris Kristofferson। फैंस और संगीतकार उन्हें स्टोरीटेलर और फोक कविता का कवि कहकर याद कर रहे हैं। उनके गाने जीवन के छोटे-छोटे अनुभवों को संवेदनशीलता और हास्य के साथ पेश करते थे।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts