Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका की बैले डांसर माइकेला डीप्रिंस का 29 वर्ष की उम्र में निधन

सिएरा लियोन के गृहयुद्ध में अनाथ हो गई थीं डीप्रिंस
अमेरिका की बैले डांसर माइकेला डीप्रिंस का 29 वर्ष की उम्र में निधन

लॉस एंजेल्स। अमेरिका की बैले डांसर स्टार और दुनिया भर में लाखों लोगों की प्रेरणा रहीं माइकेला मैबिन्टी डीप्रिंस का 29 वर्ष की आयु में अचानक निधन हो गया। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है। बता दें, सिएरा लियोन गृहयुद्ध में डीप्रिंस के माता-पिता का निधन हो गया था, जिसके चलते वह बचपन में ही अनाथ हो गई थीं।

हालांकि कठिन परिस्थितियों के बाद भी उन्होंने अपने बचपन का बैले डांसर बनने का सपना पूरा कर लिया। अपने सपने को पूरा करने के लिए डीप्रिंस सिएरा लियोन से अमेरिका आई थीं। उन्होंने टीवी शो डांसिंग विद द स्टार्स समेत कई कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन किया था।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts