PlayBreaking News

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव, एक नामांकन पत्र दाखिल, दो दिन नहीं भरे जाएंगे फार्म

Follow on Google News
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव, एक नामांकन पत्र दाखिल, दो दिन नहीं भरे जाएंगे फार्म
भोपाल। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि नाम निर्देशन पत्र जमा करने के दूसरे दिन शनिवार (15 जून) को एक अभ्यर्थी द्वारा फार्म जमा किया गया।

16 एवं 17 जून को सार्वजनिक अवकाश

राजन ने बताया है कि 16 एवं 17 जून को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन फार्म नहीं जमा किए जाएंगे। नामांकन फार्म भरने की अंतिम तारीख 21 जून है। इनकी जांच 24 जून को होगी। इसके बाद 26 जून नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है। मतदान 10 जुलाई को होगा। मतगणना 13 जुलाई को होगी। राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक पर देखी जा सकती हैं।

पहले दिन किसी भी अभ्यर्थी ने नहीं भरा फार्म

मध्य प्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 123-अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा में विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 जून से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पहले दिन यानी 14 जून को किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।

10 जून से क्षेत्र में आचार संहिता लागू

निर्वाचन आयोग ने अमरवाड़ा विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए 10 जून को कार्यक्रम जारी किया था और इसी के साथ अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले अमरवाड़ा से निर्वाचित कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था। उन्होंने विधायक पद से त्यागपत्र भी दे दिया था। इसी वजह से अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव की नौबत आई है। ये भी पढ़ें- MP : अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू, आज किसी भी उम्मीदवार ने जमा नहीं किया फार्म
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts