Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार राव, एक महीने साथ रहकर सीखेंगे क्रिकेटर के तौर-तरीके

सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार राव, एक महीने साथ रहकर सीखेंगे क्रिकेटर के तौर-तरीके
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय क्रिकेट के सबसे आक्रामक कप्तानों में से एक सौरव गांगुली की जिंदगी पर आधारित बायोपिक जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म में सौरव गांगुली की भूमिका मशहूर एक्टर राजकुमार राव निभा रहे हैं। जिसके लिए राजकुमार राव गांगुली के साथ एक महीने रहेंगे।

    गांगुली के साथ एक महीने रहेंगे एक्टर

    राजकुमार राव अक्टूबर में कोलकाता पहुंचेंगे और फिल्म के लिए सौरव गांगुली के साथ एक महीने बिताएंगे और उनके हाव-भाव, चलने का तरीका, और क्रिकेटिंग स्टाइल को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि जहां गांगुली लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज हैं, वहीं राव राइट हैंडेड हैं, जिससे यह भूमिका उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

    कोलकाता में फिल्म की शुरू हुई तैयारी

    बायोपिक का निर्देशन कर रहे हैं प्रसिद्ध डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे है, जबकि फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता में तैयारी शुरू हो चुकी है। लोकेशन की रेकी हो चुकी है और कई महत्वपूर्ण जगहों को फाइनल भी कर लिया गया है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने सबसे पहले दुखीराम क्रिकेट अकादमी का दौरा किया, जहां सौरव गांगुली ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।

    पिता बनने वाले है राजकुमार

    फिलहाल, राजकुमार राव अपने पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। बच्चे के जन्म के बाद ही वह फिल्म की शूटिंग की तैयारियों में पूरी तरह जुड़ेंगे।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts